पड़ोसी को फंसाने के लिए बच्ची का अपहरण, फिर हत्या…अब खुद ऐसे जाल में फंसी महिला

जौनपुर: जौनपुर को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने सिर्फ अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए एक मासूम बच्ची की बलि चढ़ा दी.सबसे पहले महिला ने ढाई साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया. उसके बाद उसकी हत्या कर दी.घर के करीब खेत से बच्ची का शव बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. ये घटना कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव की है.

पुलिस ने आरोपी महिला को गिफ्तार भी कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घर के गलियारे में बच्ची का पायल और बाकि सामान बरामद हुआ. एक लेटर भी सामान के साथ मिला जिसमें लिखा गया था कि 10 लाख रुपए देने के बाद बच्ची को छोड़ा जाएगा.

मामले में पुलिस ने और छानबीन की तो पता चला कि आरोपी महिला आशा सिंह ने अपने पड़ोसी को फंसाने के चक्कर में हत्या कर दी है.और पुलिस की जांच को दूसरी दिशा में मोड़ देने के लिए फिरौती वाला पत्र दे दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *