नरसिंहानंद की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा विरोध : कुरैशी

देहरादून। मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर यति नरसिंहानंद के खिलाफ कडी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा की नरसिंहानंद ने गाजियाबाद में एक सभा के दौरान जिस प्रकार की भाषा के प्रयोग अंतिम ईशदूत मुहम्मद स.अ.व. के संबंध में किया है ये अत्यंत खेदजनक है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हम अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस घटिया मानसिकता वाले व्यक्ति का पुरजोर विरोध करते हैं और इसकी गिरफ्तारी तक विरोध करते रहेंगे। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी, संगठन संरक्षक जावेद खान, प्रधान महासचिव आसिफ हुसैन, लताफत हुसैन, पार्षद इतात खान, नाज़िम खान, नाज़िम ज़ैदी, कलीम शेख, मौलाना हाशिम उमर, इरशाद अली, मुहम्मद नसीम, इंजिनयर सलीम शाह व रमीज राजा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *