जहां बुला रहा हूं, चुपचाप चली आओ…वीडियो कॉल पर महिला शिक्षक से अश्लीलता

नई दिल्ली: यूपी के गाजीपुर में एक महिला शिक्षक को परेशान करने और उसके अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षक ने पुलिस को इस संबंध में शिकायती पत्र भी दिया है। पुलिस को दिए शिकायती पुत्र में महिला ने बताया कि वह शहर के एक इंग्लिश मीडिया स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल में शिक्षकों का एक ग्रुप बना हुआ था। उसका नंबर भी उस ग्रुप में एड कर दिया गया। इसके बाद स्कूल के शिक्षक विनोद उर्फ प्रदीप कुमार यादव ने उसका नंबर सेव करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिक्षक महिला शिक्षक पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था।

महिला शिक्षक ने पुलिस को बताया कि पुरुष टीचर से परेशान होकर उसने स्कूल में पढ़ाना ही छोड़ दिया। इसके बाद भी शिक्षक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। शिक्षक उसका नंबर बांटने की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला शिक्षक ने बताया कि कुछ दिन बाद एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सूर्य बताया और कहा कि जहां बुलाऊं, वहां चुपचाप चली आओ, नहीं तो मैं अपने साथियों के साथ मिलकर तुम्हारा अपहरण कर लूंगा और दिल्ली वाला गैंगरेप कांड करवा दूंगा। महिला शिक्षक ने जब इसका विरोध किया तो वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

महिला ने शिक्षक ने स्कूल के शिक्षक पर दर्ज कराया केस

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसे नॉर्मल कॉल और व्हाट्सअप कॉल आने बंद नहीं हुए। 14 अक्टूबर की रात को व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाला अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद उसने न्यूड होकर अपनी बॉडी दिखाने लगा। फोन करने वाले ने महिला शिक्षक से भी कपड़े उतारने को कहा। इस पर महिला शिक्षक ने पूरी बात अपने पति को बताई। 16 अक्टूबर को महिला शिक्षक अपने पति के साथ थाने पहुंची और विनोद उर्फ प्रदीप यादव, सूर्य नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *