दारोगा को गोली मारने वाले ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

देहरादून। शनिवार को मुठभेड़ में हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारने वाले सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सुनील ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दारोगा को गोली मारी थी। एम्स ऋषिकेश में भर्ती दारोगा की हालत बेहतर है। हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है। घटना देहरादून के लक्ष्मण चौक के आसपास बताई जा रही है।

इससे पहले हरियाणा एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर मामले की पड़ताल की। शनिवार की शाम हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर फरार हुए सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर के खिलाफ टीम के एक सदस्य पीएसआई मनीष कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस की शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि सुनील ने अपनी लाइसेंस से पिस्तौल से दारोगा को गोली मारी थी। एम्स ऋषिकेश में भर्ती दारोगा की हालत अब पहले से बेहतर है। देर रात तक पुलिस टीमें फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि फरार सुनील कुमार निवासी आश्री गेट थाना सिटी जींद हरियाणा के खिलाफ जानलेवा हमला हुआ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। देर रात हरियाणा एसटीएफ की एक टीम ने भी हरिद्वार पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *