विपिन कुशवाहा/शहडोल। जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम करकटी में आज अचानक जायजे पर जिला पंचायत शहडोल के सीईओ हिमांशु चन्द्रा पहुंचे। जहां सीईओ चंद्रा द्वारा प्रस्तावित खेल मैदान की भूमि का निरीक्षण लिया गया। वहीं प्रस्तावित खेल मैदान के लिए खाली पड़ी शासकीय भूमि पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसे लेकर ग्राम पंचायत सचिव को अतिक्रमण किये गए भूमि को मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि यहां एक बड़ा खेल मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था, जिसके निरीक्षण के लिए, आज जिला पंचायत शहडोल के सीईओ पहुंचे थे।
प्राचार्य को लगाई फटकार..! :
वहीं सीईओ द्वारा शासकीय हाई स्कूल करकटी का भी औचक निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षकों की जानकारी सहित पढ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। सूत्रों के मुताबिक़ हाई स्कूल में पदस्थ प्राचार्य राजेश मिश्रा द्वारा जानकारी छीपाते हुए अपने ही सगे सबन्धियों की भर्ती अतिथि शिक्षकों के पद पर कर ली गई थी, जिसे लेकर सीईओ द्वारा भर्ती में अनियमित्ता को लेकर उन्हें सख्त निर्देश देते हुए भर्ती निरस्त कर पुनः नियमानुसार भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि प्राचार्य द्वारा शिक्षकों की खाली जगह पर अपने पत्नी और भांजी की नियुक्ति कर दी गई थी।