संवाददाता सुभाष कुमार पाण्डेय (गुरु भाई)
चुरहट। आईएनसीआर युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह तथा यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में दिन गुरुवार दिनांक 18 नवंबर 2021 को दोपहर 12:00 बजे से चुरहट के नेहरू तिराहे से बाइक रैली का आयोजन किया गया।
चुरहट बाजार के नेहरू तिराहे से बाइक रैली निकालते हुए कांग्रेस के सभी युवा कार्यकर्ता जन जागरण आंदोलन का समर्थन करने हेतु रावसागर तालाब चुरहट के समीप कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की समाधि स्थल तक पहुंचे। जहां सभी युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की सरकार के विरोध में विभिन्न प्रकार के नारे लगाए जा रहे थे।
आईएनसीआर युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह तथा यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र चुरहट के अध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकालते हुए सभी युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ दाऊ साहब अमर रहे व राहुल भैया जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जन जागरण आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे हुए थे, जहां वे जन जागरण आंदोलन के मंच पर जाकर भी भाजपा सरकार की नीतियों महंगाई भ्रष्टाचार बिजली पानी व चुरहट बाजार की सड़क को लेकर जमकर बरसे।
यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और भाजपा सरकार के द्वारा किए गए वादे को लोगों को बताते हुए कहा की भाजपा सरकार द्वारा कहा गया था कि बेरोजगारी उनकी सरकार आने पर दूर कर दी जाएगी परंतु ऐसा अब तक नहीं हुआ है। युवाओं के द्वारा अच्छी से अच्छी पढ़ाई करने के उपरांत लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी उन्हें घर खर्च चलाने के लिए एक छोटी सी नौकरी तक नहीं मिल रही है यदि 1 वैकेंसी निकलती है तो उसमें लाखों आवेदन हो जाते हैं जबकि जगह 10 अथवा 15 ही खाली होती है।
बाइक रैली में मुख्य रूप से आईएनसीआर युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह, आईएनसीआर युवा कांग्रेस सीधी जिला अध्यक्ष सचिन सिंह, कमलेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी अजय सेन विक्की सिंह रोहित मानस महर्षि सिंह तथा दिलीप सिंह की प्रमुख भूमिका रही।