सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत आज आयोजित होने वाले गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यो में शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिला केंद्र पर गांधी चौक में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रातः 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात खादी के आग्रह के साथ धार्मिक स्थलों एवं जलाशयों के स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। जिले के सभी मंडलों के बूथ केंद्रों पर अनेक प्रकार के सेवा के कई कार्यक्रम संपन्न होंगे, जिसमें प्रदेश, मंडल एवं जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता और आम जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।