• मप्र नेशनल फ्रंटियर
  • नेशनल फ्रंटियर
  • Contact Us
Tuesday, May 20, 2025
नेशनल फ्रंटियर, मप्र की खबरें
  • मुख्य खबर
    हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

    राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

    अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

    अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

    उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

    उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

    विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

    विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के इस नेता ने दिया स्तीफा

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के इस नेता ने दिया स्तीफा

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • राजनीति
  • अपराध
  • मास्टरस्ट्रोक
  • भोपाल
  • इंदौर
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • फिल्मी दुनिया
  • मायाजाल
  • रंगीन दुनिया

No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर मप्र की खबरें
Home Uncategorized

महामहिम जनजातीय कल्याण केन्द्र बरगांव के रजत जयंती समारोह में हुए शामिल

कुलदीप तिवारी by कुलदीप तिवारी
October 6, 2021
in Uncategorized
0
महामहिम जनजातीय कल्याण केन्द्र बरगांव के रजत जयंती समारोह में हुए शामिल
0
SHARES
38
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

डिंडोरी
महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्री मंगुभाई पटेल जनजातीय कल्याण केन्द्र बरगवां की रजत जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महामहिम राज्यपाल महोदय ने बरगांव में मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय कल्याण केन्द्र द्वारा आदिवासी, गरीब एवं पिछड़े समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है, यह कार्य पुण्य का है। मध्यप्रदेश सरकार भी जनजातीय समाज के विकास को प्राथमिकता से सुनिश्चित कर रही है। जनजातीय समाज को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हम सभी के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। सरकार अब जनजातीय समाज के लिए भी समावेशी विकास, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास, की मंशा के साथ काम कर रही है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज की समस्याओं को समझते हुए उनका निराकरण आवश्यक है। जनजातीय कल्याण केन्द्र बरगांव यह कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है।

जनजातीय समाज की विशेषताओं को संरक्षित रखना महत्वपूर्ण
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति को संरक्षित रखते हुए उनकी विशेषताओं को बनाए रखना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज अमिट मूल्यों से परिपूर्ण एवं सादगी पसंद समाज है। जनजातीय समाज की कलाकृतियों में समय की गहराई का गुण विद्यमान होता है। इसी प्रकार इनकी कलाकृतियाँ समय से परे होती है। श्री पटेल ने जनजातीय समाज के लोगों में काष्ठशिल्प, हस्तशिल्प, चित्रकारिता, संगीत एवं नृत्य की अनूठी शैलियों एवं गुणों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय कलाकारों को आगे लाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
पौधो रोपें, उन्हें संरक्षित करें

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संबोधन में जनजातीय कल्याण केन्द्र बरगवां द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनजातीय कल्याण केन्द्र प्रकृति की गोद में स्थित है और प्रकृति के लिए विशेष रूप से कार्य कर रहा है। हम सभी को पौधे अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही इन पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करते हुए धरती माता को बचाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। श्री पटेल ने कोविड संकट के दौरान पूरी दुनिया में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र करते हुए इस परिस्थिति से सभी को सीख लेने की बात भी कही।
बेटियों को पढ़ाएं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं
राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता जरूरी है। सभी अपनी बेटियों को पढ़ाएं, आगे बढ़ाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। श्री पटेल ने केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की प्रगति एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र किया एवं कहा कि इन योजनाओं के लाभ से जनजातीय समाज की बेटियों एवं महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
गरीबों एवं पिछड़े समाज के प्रति संवेदनशीलता रखें

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 21 प्रतिशत हिस्सा जनजातीय समाज का है। गरीब एवं पिछड़े जनजातीय समाज की प्रगति के लिए हम सभी में संवेदनशीलता होना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित आदिवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आव्हान किया कि वे अपने स्तर पर अपने समाज को पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने में योगदान दें तथा हरसंभव मदद करें।
गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म का हुआ विमोचन
मध्यप्रदेश के महामहिम रातलज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव की रजत जयंती के अवसर पर केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क संचनालय मध्यप्रदेश के फिल्म निर्माण प्रभाग में फिल्म निर्माता के रूप में पैनलबद्ध श्री सुधीर कसार द्वारा जनजातीय कल्याण केन्द्र के कार्यों पर आधारित निर्मित डॉक्युमेंट्री फिल्म ’कौशल विकास के नये आयाम’ का विमोचन एवं प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय कल्याण केन्द्र बरगाँव के परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के साथ प्रशासनिक परिसर का अवलोकन किया। श्री पटेल ने केन्द्र में गौ-पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, बिरसा मुंडा एवं रानी दुर्गावती के छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इन्हें भी पढ़े

मोहनिया टनल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,3दर्जन से भी ज्यादा यात्री हुए प्रभावित,6 की हुई मृत्यु

मोहनिया टनल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,3दर्जन से भी ज्यादा यात्री हुए प्रभावित,6 की हुई मृत्यु

February 24, 2023
121
टिकरी – सीधी की सड़कें हुयी गड्ढो में  तब्दील ,पड़रा जमोडी बाय पास लिंक रोड का भी है बुरा हाल

टिकरी – सीधी की सड़कें हुयी गड्ढो में तब्दील ,पड़रा जमोडी बाय पास लिंक रोड का भी है बुरा हाल

October 13, 2022
440

ग्राम पंचायत हिनौती नंबर 1 में अन्नोत्सव का हुआ आयोजन, पात्र हितग्राहियों को किया गया अन्य का निःशुल्क वितरण

August 7, 2021
69

जनजातीय कल्याण केन्द्र के अध्यक्ष मनोहरलाल साहू ने स्वागत भाषण में केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। महामहिम श्री पटेल ने कार्यक्रम के दौरान ’वर्तिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। केन्द्र के सदस्यों द्वारा रजत जयंती के अवसर पर महामहिम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्री पटैल ने जनजातीय कल्याण केन्द्र के भोजनालय का शुभारंभ किया एवं विद्यार्थियों के साथ सहभोज में शामिल हुए। समारोह का आभार प्रदर्शन जनजातीय कल्याण केन्द्र के सचिव दिग्विजय सिंह ने किया।

इस अवसर के दौरान विधायक श्री भूपेन्द्र मरावी, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

POPULAR NEWS

सीधी बस हादसे के फरार ड्राइवर गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताया ऐसे हुआ हादसा

सीधी बस हादसे के फरार ड्राइवर गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताया ऐसे हुआ हादसा

February 17, 2021
14.2k
रीवा से सीधी जाएंगे सीएम शिवराज, प्रभावितों से मिल अधिकारियों को देंगे विशेष निर्देश

रीवा से सीधी जाएंगे सीएम शिवराज, प्रभावितों से मिल अधिकारियों को देंगे विशेष निर्देश

February 17, 2021
12.3k
सीधी में नाबालिग युवक युवती का शव मिलने से सनसनी, यहां की गया घटना

सीधी में नाबालिग युवक युवती का शव मिलने से सनसनी, यहां की गया घटना

March 18, 2021
10.6k
रीवा की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवती के करीबी ने इसलिए बना डाला पोर्न वीडियो

रीवा की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवती के करीबी ने इसलिए बना डाला पोर्न वीडियो

March 18, 2021
9.1k
शिवराज के सार्थक प्रयास से एक हुए मध्य प्रदेश के ये दो विभाग

बड़ी खबरः मृतकों के परिजनों से आज मिलेंगे सीएम शिवराज सिंह, यहां जाएंगे

February 17, 2021
9k

EDITOR'S PICK

विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

November 2, 2022
2.7k
कठौतहा के रामाश्रय ढाबा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, बोलेरो चालक पर चुरहट थाने में एफ आई आर दर्ज

भाजपा युवा मोर्चा सीधी की कार्यकारिणी हुई गठित चुरहट से चुने गए दो युवा नेता

May 8, 2022
223
नौरोजाबाद : जैन पेट्रोल पंप के पीछे मिला युवक का शव

नौरोजाबाद : जैन पेट्रोल पंप के पीछे मिला युवक का शव

January 6, 2022
469
रेल रोको आंदोलन जारी, एकत्रित जनसमुदाय पटरियों पर बैठकर गा रहे भजन-कीर्तन

रेल रोको आंदोलन जारी, एकत्रित जनसमुदाय पटरियों पर बैठकर गा रहे भजन-कीर्तन

September 20, 2022
483

About

नेशनल फ्रंटियर

मध्यप्रदेश की संपूर्ण खबरें

Follow us

Facebook

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

May 29, 2023
सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

May 27, 2023
सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

May 10, 2023
हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

April 12, 2023

हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक संपन्न ,कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

April 12, 2023

Categories

  • MP Info
  • Uncategorized
  • अपराध
  • इंदौर
  • कर्मचारी समाचार
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • धर्म
  • फिल्मी दुनिया
  • भोपाल
  • मायाजाल
  • मास्टरस्ट्रोक
  • मुख्य खबर
  • रंगीन दुनिया
  • राजनीति
  • रीवा
  • शहडोल
  • सतना
  • सिंगरौली
  • सीधी
  • Buy JNews
  • Landing Page
  • Documentation
  • Support Forum

© 2021 nationalfrontier - मध्यप्रदेश के संपूर्ण समाचार नेशनल फ्रंटियर.

No Result
View All Result
  • Homepages
    • Home Page 1
    • Home Page 2