विकाश शुक्ला/उमरिया। प्रदेश शासन के आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन राज्य मंत्री व उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री राम किशोर नानो कांवरे ने आज दूसरे दिन की सुबह शहर का पैदल भ्रमण किया। मार्निंग वाक में निकले प्रभारी मंत्री ने उमरिया नगर की साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दरमियान वे कोर्ट चौराहे में कचरा का ढेर हटाने, नगर पालिका परिसर तथा प्रशासनिक भवन की साफ सफाई व्यवस्था अच्छी रखने के निर्देश दिए। नानो ने नगर के वार्डो का भी निरीक्षण किया। वहीं इस भ्रमण के दौरान वे कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनके गृह निवास पर नास्ता चाय की चुस्की लेते हुए हाल समाचार लिया। प्रभारी मंत्री ने इस दौरे में शहर की फिजाओं के साथ ही लगभग समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उसके निदान को लेकर सबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। भ्रमण समय के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भी कदम से कदम मिलाकर चलते दिखाई दिए। साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक दल व जनप्रतिनिधि रहे।