• मप्र नेशनल फ्रंटियर
  • नेशनल फ्रंटियर
  • Contact Us
Friday, May 9, 2025
नेशनल फ्रंटियर, मप्र की खबरें
  • मुख्य खबर
    हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

    राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

    अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

    अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

    उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

    उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

    विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

    विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के इस नेता ने दिया स्तीफा

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के इस नेता ने दिया स्तीफा

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • राजनीति
  • अपराध
  • मास्टरस्ट्रोक
  • भोपाल
  • इंदौर
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • फिल्मी दुनिया
  • मायाजाल
  • रंगीन दुनिया

No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर मप्र की खबरें
Home मुख्य खबर

राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

क्या अब लड़ पाएंगे चुनाव ,या 8 वर्ष इंतजार

कुलदीप तिवारी by कुलदीप तिवारी
March 26, 2023
in मुख्य खबर, राजनीति
0
राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त
0
SHARES
55
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

राहुल गांधी अब नहीं रहे सांसद। शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने इसकी सूचना जारी कर दी है। उन्हें संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951’ की धारा 8 के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया है। एक दिन पहले,  गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने उन्हें मानहानि का दोषी पाया और 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। राहुल ने 2019 के चुनावी भाषण में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। इसी मामले में उन पर मानहानि का मुकदमा चल रहा था। सूरत कोर्ट ने इसी पर फैसला सुनाया है। हालांकि उन्हें फौरन जमानत भी दे दी गई थी।

राहुल गांधी पहली बार 2004 में अमेठी से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2009 और 2014 में भी अमेठी से जीते। 2019 का चुनाव वो अमेठी से हार गए थे, लेकिन केरल के वायनाड से जीत गए थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रद्द कर दी गई।

वो केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, 27 मिनट बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था।

क्या कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है:

इन्हें भी पढ़े

हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

April 12, 2023
216
अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

March 22, 2023
111
उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

November 5, 2022
981

सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को अपने फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा। कोर्ट ने लिली थॉमस बनाम भारत सरकार के केस में यह आदेश दिया था। इससे पहले कोर्ट का आखिरी फैसला आने तक विधायक या सांसद की सदस्यता खत्म नहीं करने का प्रावधान था।

आगे की क्या होगी रणनीति 

कानूनी पंडितों  के अनुसार लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसदीय सीट वायनाड को खाली घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग  इस सीट पर इलेक्शन का ऐलान कर सकता है। दिल्ली में राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने को भी कहा जा सकता है।
अगर राहुल गांधी की सजा का फैसला ऊपरी अदालतें भी बरकरार रखती हैं तो वे अगले 8 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। 2 साल की सजा पूरी करने के बाद वो 6 साल के लिए अयोग्य रहेंगे।
राहुल गांधी अब सूरत कोर्ट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकते हैं। कांग्रेस ने एक्शन की वैधानिकता पर भी सवाल उठाया है कि राष्ट्रपति ही चुनाव आयोग के साथ विमर्श कर किसी सांसद को अयोग्य घोषित कर सकते हैं।

कांग्रेस की क्या है योजना

राहुल गांधी की टीम अब सूरत कोर्ट के फैसले को उच्च न्यायालय में पेश करने जा रही है। अगर सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को वहां स्वीकार नहीं किया जाता है तो सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल को अपील दायर करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था। सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट गए थे।

आखिर किस कारण राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता  गई…

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, ‘चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी।’

इसके बाद सूरत पश्चिम के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने हमारे पूरे समाज को चोर कहा है और यह हमारे समाज की मानहानि है। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेशी के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

राहल के वकील के मुताबिक, ‘राहुल ने कहा कि बयान देते वक्त मेरी मंशा गलत नहीं थी। मैंने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।’

इसी मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी। मानहानि के मामले में 2 साल की जेल अधिकतम सजा है। यानी इससे ज्यादा इस मामले में सजा नहीं दी जा सकती है।

राहुल गांधी के वकील बाबू मांगूकिया ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने राहुल गांधी को IPC की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया है।  उन्हें जमानत दे दी गयी और 30 दिनों के लिए सजा को निलंबित कर दिया, ताकि उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने का मौका मिल सके।

अपने कृत्यों के कारण ही फसे राहुल ,,,,

2013 में जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि सांसद/विधायक को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलने पर उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मनमोहन सरकार एक अध्यादेश लाई थी, जिससे सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी हो जाए।

24 सितंबर 2013 को कांग्रेस सरकार ने अध्यादेश की खूबियां बताने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पहुंचकर कहा था- ये अध्यादेश बकवास है और इसे फाड़कर फेंक देना चाहिए। उन्होंने अध्यादेश की कॉपी को फाड़ दिया था। इसके बाद ये अध्यादेश वापस ले लिया गया था।

कांग्रेस का कैंपेन- डरो मत 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। इस फैसले से पहले कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने पहले संसद और फिर दिल्ली की सड़क पर धरना किया। विपक्षी दलों ने विजय चौक तक मार्च निकाला। जो पोस्टर विपक्षी सांसदों ने लिए थे, उन पर लिखा था- लोकतंत्र खतरे में है।

मामले पर किसने क्या कहा :-

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर: राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड के एक भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं, उन्हें संसद में सच्चाई से दूर जाने की आदत है। मुझे लगता है कि राहुल खुद को संसद, कानून और देश से ऊपर मानते हैं। उन्हें लगता है कि गांधी परिवार कुछ भी कर सकता है।

प्रियंका गांधी: डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश: हम इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ेंगे। हम भयभीत या चुप नहीं होंगे। PM से जुड़े अडानी महामेगा स्कैम में JPC के बजाय, राहुल गांधी अयोग्य हैं। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: भाजपा ने राहुल को अयोग्य घोषित करने के लिए सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो पसंद नहीं करते, लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। राहुल का बयान किसी समाज के संबंध में नहीं है, जो लोग पैसे लेकर भागे, जैसे ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या वे क्या पिछड़े समाज से थे?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: देश में जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल बना है, उसमें ED, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। ये तानाशाही है। संसद चल नहीं पा रही, एक सांसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है, इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही।

राहुल गांधी पर मानहानि के 4 और मुकदमे चल रहे हैं, जिन पर फैसला बाकी…

2014 में राहुल गांधी ने संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। एक संघ कार्यकर्ता ने राहुल पर IPC की धारा 499 और 500 के तहत मामला दर्ज कराया था। ये केस महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में चल रहा है।
2016 में राहुल गांधी के खिलाफ असम के गुवाहाटी में धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा था कि 16वीं सदी के असम के वैष्णव मठ बरपेटा सतरा में संघ सदस्यों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। इससे संघ की छवि को नुकसान पहुंचा है। ये मामला भी अभी कोर्ट में पेंडिंग है।
2018 में राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में एक और केस दर्ज किया गया। ये केस रांची की सब-डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रहा है। राहुल के खिलाफ IPC की धारा 499 और 500 के तहत 20 करोड़ रुपए मानहानि का केस दर्ज है। इसमें राहुल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें उन्होंने ‘मोदी चोर है’ कहा था।
2018 में ही राहुल गांधी पर महाराष्ट्र में एक और मानहानि का केस दर्ज हुआ। ये मामला मझगांव स्थित शिवड़ी कोर्ट में चल रहा है। IPC की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज है। केस संघ के कार्यकर्ता ने दायर किया था। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने गौरी लंकेश की हत्या को BJP और संघ की विचारधारा से जोड़ा।

साभार

POPULAR NEWS

सीधी बस हादसे के फरार ड्राइवर गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताया ऐसे हुआ हादसा

सीधी बस हादसे के फरार ड्राइवर गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताया ऐसे हुआ हादसा

February 17, 2021
14.2k
रीवा से सीधी जाएंगे सीएम शिवराज, प्रभावितों से मिल अधिकारियों को देंगे विशेष निर्देश

रीवा से सीधी जाएंगे सीएम शिवराज, प्रभावितों से मिल अधिकारियों को देंगे विशेष निर्देश

February 17, 2021
12.3k
सीधी में नाबालिग युवक युवती का शव मिलने से सनसनी, यहां की गया घटना

सीधी में नाबालिग युवक युवती का शव मिलने से सनसनी, यहां की गया घटना

March 18, 2021
10.6k
रीवा की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवती के करीबी ने इसलिए बना डाला पोर्न वीडियो

रीवा की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवती के करीबी ने इसलिए बना डाला पोर्न वीडियो

March 18, 2021
9.1k
शिवराज के सार्थक प्रयास से एक हुए मध्य प्रदेश के ये दो विभाग

बड़ी खबरः मृतकों के परिजनों से आज मिलेंगे सीएम शिवराज सिंह, यहां जाएंगे

February 17, 2021
9k

EDITOR'S PICK

सीधी में संक्रमण रोकने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा, अपना रही है यह तरीका

सीधी में संक्रमण रोकने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा, अपना रही है यह तरीका

May 2, 2021
2.1k
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीधी का विजयादशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन हुआ सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीधी का विजयादशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन हुआ सम्पन्न

October 9, 2022
3.6k
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता परिषद सीधी द्वारा कानून और न्याय मंत्री भारत सरकार के नाम से ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय सीधी को सौंपा

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता परिषद सीधी द्वारा कानून और न्याय मंत्री भारत सरकार के नाम से ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय सीधी को सौंपा

January 21, 2021
439
बड़ी खबर: सीधी पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की नशीली सामग्री, नमक की आड़ में गांजे की तस्करी

बड़ी खबर: सीधी पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की नशीली सामग्री, नमक की आड़ में गांजे की तस्करी

September 19, 2021
1.6k

About

नेशनल फ्रंटियर

मध्यप्रदेश की संपूर्ण खबरें

Follow us

Facebook

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

May 29, 2023
सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

May 27, 2023
सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

May 10, 2023
हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

April 12, 2023

हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक संपन्न ,कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

April 12, 2023

Categories

  • MP Info
  • Uncategorized
  • अपराध
  • इंदौर
  • कर्मचारी समाचार
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • धर्म
  • फिल्मी दुनिया
  • भोपाल
  • मायाजाल
  • मास्टरस्ट्रोक
  • मुख्य खबर
  • रंगीन दुनिया
  • राजनीति
  • रीवा
  • शहडोल
  • सतना
  • सिंगरौली
  • सीधी
  • Buy JNews
  • Landing Page
  • Documentation
  • Support Forum

© 2021 nationalfrontier - मध्यप्रदेश के संपूर्ण समाचार नेशनल फ्रंटियर.

No Result
View All Result
  • Homepages
    • Home Page 1
    • Home Page 2