• मप्र नेशनल फ्रंटियर
  • नेशनल फ्रंटियर
  • Contact Us
Saturday, May 10, 2025
नेशनल फ्रंटियर, मप्र की खबरें
  • मुख्य खबर
    हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

    राहुल की संसद सदस्यता खत्म,,फैसला आने के 26 घंटो बाद संसद सदस्यता समाप्त

    अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

    अधिवक्ता परिषद सीधी ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया नव वर्ष

    उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

    उमा भारती ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

    विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

    विंध्य होगा मालामाल, इस जिले में निकली सोने की खदान, जीएसआई ने की पुष्टि, सरकार जल्द करेगी नीलामी शुरू

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के इस नेता ने दिया स्तीफा

    हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के इस नेता ने दिया स्तीफा

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial
  • राजनीति
  • अपराध
  • मास्टरस्ट्रोक
  • भोपाल
  • इंदौर
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • फिल्मी दुनिया
  • मायाजाल
  • रंगीन दुनिया

No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर मप्र की खबरें
Home सीधी

सीधी नगर पालिका में कांग्रेस की ऐसे हुई बड़ी जीत, पढ़िए वार्ड वार विश्लेषण

नेशनल फ्रंटियर ब्यूरो by नेशनल फ्रंटियर ब्यूरो
July 20, 2022
in सीधी
0
सीधी नगर पालिका में कांग्रेस की ऐसे हुई बड़ी जीत, पढ़िए वार्ड वार विश्लेषण
0
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

आनंद अकेला एवं प्रदीप कुमार तिवारी की रिपोर्ट
सीधी। सीधी नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा जहां गहरे सदमे में हैं वहीं कांग्रेस इस बड़ी जीत से बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता इससे 2023 के सेमीफाइनल से देखते हुए बेहद अहम मान रहे हैं। सीधी नगर पालिका परिषद के चुनाव ने बीजेपी के समर्थन में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने प्रचार किया वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी इस बार स्थानीय चेहरों के भरोसे चुनावी रण में थे। सीधी ने जनता के बीजेपी के स्टार प्रचारकों को नकारते हुए जिस तरह से कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया उससे भारतीय जनता पार्टी में भारी खलबली मची हुई है। सीधी नगर पालिका परिषद चुनाव ने कांग्रेस को जहां 14 सीट मिली वहीं बीजेपी को महज छह सीटों पर संतोष करना पड़ा। जबकि सीधी से आम आदमी पार्टी का खाता खुला और यहां से एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। जबकि एक सीट पर वह दूसरे नंबर पर ही। वहीं तीन निर्दलीय ने इस चुनाव ने बड़ी जीत दर्ज की।
नेशनल फ्रंटियर की टीम सीधी नगर पालिका परिषद के चुनाव का लगातार बड़ी कवरेज करती रही। नेशनल फ्रंटियर ने मतदान से पहले और चुनाव परिणाम आने से पहले संभावित जीतने वाले नाम जनता के समक्ष रखे। मतगणना के बाद जो चुनाव परिणाम सामने आए वह नेशनल फ्रंटियर के चुनावी विश्लेषण के काफी करीब रहे। नेशनल फ्रंटियर सीधी नगर पालिका परिषद चुनाव के वार्ड वार समीक्षा आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है।
वार्ड नम्बर एक भाजपा की सोनवती जीती

सीधी वार्ड नं 1 में कुल पांच उम्मीदवार थे। जिसमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस की रचना पटेल और भाजपा की सोनवती जयसवाल के बीच हुआ। जिसमें भाजपा की सोनवती जायसवाल को 407 वोट मिले जबकि कांग्रेस की रचना पटेल को 341 वोट मिले। इस तरह भाजपा को यहां 66 वोटों से जीत गई।
वार्ड नम्बर दो कांग्रेस के विनोद मिश्रा की बड़ी जीत

इन्हें भी पढ़े

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

May 29, 2023
40
सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

May 27, 2023
171
सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

May 10, 2023
208

वार्ड नम्बर दो से इस बार पांच प्रत्याशी मैदान में है। यहां मुकाबले में कांग्रेस के सामने बीजेपी कही नहीं टिकी। वार्ड से कांग्रेस के विनोद मिश्रा ने बड़ी जीत दर्ज की। वार्ड से कांग्रेस के विनोद मिश्रा को जहां 690 वोट मिले वहीं बीजेपी के सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को 429 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस के विनोद मिश्रा ने 261 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की।
वार्ड नम्बर तीन से कांग्रेस की काजल वर्मा जीती

वार्ड नम्बर तीन से तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें कांग्रेस से काजल वर्मा, भाजपा से सुलेखा सोनी और निर्दलीय युवा उम्मीदवार खुशबू जयसवाल के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस की काजल वर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की। काजल वर्मा को 420 मत प्राप्त हुए, जबकि सुलेखा सोनी को 155 वोट मिले।
वार्ड नम्बर चार से कांग्रेस की कंचन मनोज सिंह जीती

वार्ड नम्बर चार महिला आरक्षित सीट थी। यहां से 10 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें कांग्रेस की कंचन मनोज सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें कुल 338 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय संगीता सिंह को शिकस्त दी। जिन्हें 322 वोट मिले।
वार्ड नम्बर पांच से भाजपा के आनंद परियानी जीते

वार्ड नम्बर पांच से छह उम्मीदवार मैदान में थे। यहां बीजेपी के आनंद परियानी ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें कुल 421 वोट मिले। यहां से कांग्रेस से प्रत्याशी की पर्चा खारिज हो गया था जिस कारण कांग्रेस ने अपना समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी राकूभाई कामदार को दे दिया था। राकू कामदार को 356 वोट मिले।
वार्ड नम्बर छह से हल्के सोनी निर्दलीय जीते

वार्ड नम्बर छह से छह प्रत्याशी मैदान में है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार हल्के सोनी ने भाजपा के शंकर केवट को करारी शिकस्त दी। हल्के सोनी को जहां 323 वोट मिले वहीं शंकर केवट को महज 182 वोट ही मिल सके।
वार्ड नम्बर सात से कांग्रेस के आनंद बहादुर विजयी

वार्ड नम्बर सात से तीन प्रत्याशी मैदान में थे। यहां त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला। यहां कांग्रेस के आनंद बहादुर सिंह ने भाजपा से श्रीकांत पांडे को शिकस्त दी। कांग्रेस के आनंद बहादुर सिंह को 643 वोट मिले वहीं भाजपा के श्रीकांत पांडे को 495 वोट मिले।
वार्ड नम्बर आठ से रमेश साकेत जीते

वार्ड नम्बर आठ आरक्षित सीट थी। जिसमें आठ प्रत्याशी मैदान में थे। रमेश साकेत ने जीत दर्ज की। रमेश साकेत को 314 वोट मिले।

वार्ड नम्बर नौ कांग्रेस की मेनका सिंह जीती

वार्ड नम्बर नौ से चार प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की मेनका प्रभात सिंह और भाजपा के राकेश सिंह रिंकू के बीच था। कांग्रेस की मेनका प्रभात सिंह को 483 वोट मिले।
वार्ड नम्बर दस से कांग्रेस के ओंकार सिंह कर्चुली जीते

वार्ड नम्बर दस से दस प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के ओंकार सिंह कर्चुली और भाजपा के रवींद्र गौतम के बीच रहा जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के ओंकार सिंह कर्चुली को 436 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 11 से कांग्रेस की शिवांकी सिंह जीती

वार्ड नम्बर 11 महिला आरक्षित सीट थी। यहाँ कांग्रेस से कुमारी शिवांकी सिंह और भाजपा से रमा सिंह के बीच मुकाबला रहा। जिसमें कांग्रेस की युवा नेता कुमारी शिवांकी सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। कुमारी शिवांकी सिंह को 688 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 12 से भाजपा की शुभा देवी जीती

वार्ड नम्बर 12 से पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा की शुभा देवी व कांग्रेस की राजकुमारी लल्लू के बीच था। जिसमें भाजपा की शुभा देवी ने जीत दर्ज की। शुभा देवी को 361 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 13 से कांग्रेस की कुमुदिनी सिंह जीती

वार्ड नम्बर 13 से छह प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की कुमुदिनी सिंह और भाजपा के कंचन पंकज पाण्डेय के बीच में रहा जिसमें कांग्रेस की कुमुदिनी सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। कुमुदिनी सिंह को 314 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 14 से कांग्रेस के रजनीश कुमार जीते

वार्ड नम्बर 14 से छह प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के रजनीश कुमार श्रीवास्तव और भाजपा के अमित प्रधान के बीच रहा। जिसमें कांग्रेस के रजनीश कुमार श्रीवास्तव बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें जहां 610 वोट मिले वहीं अमित प्रधान को 251 वोट ही मिले।
वार्ड नम्बर 15 से निर्दलीय कीर्ति चौरसिया जीती

वार्ड नम्बर 15 से पांच उम्मीदवार मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला निर्दलीय कीर्ति चौरसिया और भाजपा की सबिता सोनी के बीच रहा। जिसमें कीर्ति चौरसिया को जीत मिली। यहां कीर्ति चौरसिया को 302 वोट मिले जबकि सबिता सोनी को 270 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नम्बर 16 से बीजेपी की जमुना कोल जीते

वार्ड नम्बर 16 से तीन प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के जमुना कोल और निर्दलीय लल्लू कोल के बीच रहा। जमुना को 385 वोट मिले जबकि लल्लू कोल को 229 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नम्बर 17 से कांग्रेस की सोनम सोनी जीती

वार्ड नम्बर 17 से आठ उम्मीदवार मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की सोनम सोनी व बीजेपी की उत्तरा वर्मा के बीच था। जिसमें कांग्रेस की सोनम सोनी जीती। सोनम सोनी को 440 वोट मिले जबकि उत्तरा वर्मा को 279 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 18 से कांग्रेस की सीमा सिंह जीती

वार्ड नम्बर 18 से पांच प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की सीमा रंजीत सिंह व आम आदमी पार्टी की वर्तिका गुप्ता के बीच था। जिसमें कांग्रेस की सीमा रंजीत सिंह ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को जहां 500 वोट मिले वहीं आम आदमी पार्टी को 196 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नम्बर 19 से बीजेपी की पूनम सोनी जीती

वार्ड नम्बर 19 से छह प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी की पूनम सोनी और कांग्रेस के जान आलम खान के बीच रहा। जिसमें बीजेपी की पूनम सोनी ने जीत दर्ज की। बीजेपी की पूनम सोनी को 653 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 20 से निर्दलीय बाबूलाल कुशवाहा जीते

वार्ड नम्बर 20 से छह प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला निर्दलीय बाबू लाल कुशवाहा और कांग्रेस के राम शरण के बीच रहा। जिसमें बाबू लाल कुशवाहा ने जीत दर्ज की। बाबूलाल को 274 वोट मिले जबकि कांग्रेस के राम शरण को 163 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नम्बर 21 से आप की शीला जीती

वार्ड नम्बर 21 से पांच प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से मुख्य मुकाबला आप की शीला राम पाल बंसल व बीजी की रन्नू साकेत के बीच रहा। जिसमें शीला राम पाल बंसल ने जीत दर्ज की। शीला राम पाल बंसल को जहां 382 वोट मिले वहीं रन्नू साकेत को 333 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस के दान बहादुर सिंह की बड़ी जीत

वार्ड नम्बर 22 से छह उम्मीदवार मैदान में थे। यहाँ मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दान बहादुर सिंह और भाजपा के संजय शुक्ला के बीच था। जिसमें कांग्रेस के दान बहादुर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। दान बहादुर सिंह को 641 वोट मिले वहीं संजय शुक्ला को 292 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 23 से कांग्रेस की विभा सिंह जीती

वार्ड नम्बर 23 से छह उम्मीदवार मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की विभा सिंह व बीजेपी की रुचि देवी सिंह के बीच था। जिसमें कांग्रेस की विभा सिंह ने जीत दर्ज की। कांग्रेस की विभा सिंह को 470 वोट मिले वहीं बीजेपी की रुचि देवी सिंह को 317 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नम्बर 24 से बीजेपी की गीता जीती

वार्ड नम्बर 24 से सात उम्मीदवार मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा की गीता प्रदीप सिंह व कांग्रेस की सुशीला सिंह के बीच रहा। जिसमें भाजपा की गीता प्रदीप सिंह ने जीत दर्ज की। गीता प्रदीप सिंह को जहां 420 वोट मिले वहीं कांग्रेस की सुशीला सिंह को 314 मत प्राप्त हुए।

POPULAR NEWS

सीधी बस हादसे के फरार ड्राइवर गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताया ऐसे हुआ हादसा

सीधी बस हादसे के फरार ड्राइवर गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताया ऐसे हुआ हादसा

February 17, 2021
14.2k
रीवा से सीधी जाएंगे सीएम शिवराज, प्रभावितों से मिल अधिकारियों को देंगे विशेष निर्देश

रीवा से सीधी जाएंगे सीएम शिवराज, प्रभावितों से मिल अधिकारियों को देंगे विशेष निर्देश

February 17, 2021
12.3k
सीधी में नाबालिग युवक युवती का शव मिलने से सनसनी, यहां की गया घटना

सीधी में नाबालिग युवक युवती का शव मिलने से सनसनी, यहां की गया घटना

March 18, 2021
10.6k
रीवा की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवती के करीबी ने इसलिए बना डाला पोर्न वीडियो

रीवा की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवती के करीबी ने इसलिए बना डाला पोर्न वीडियो

March 18, 2021
9.1k
शिवराज के सार्थक प्रयास से एक हुए मध्य प्रदेश के ये दो विभाग

बड़ी खबरः मृतकों के परिजनों से आज मिलेंगे सीएम शिवराज सिंह, यहां जाएंगे

February 17, 2021
9k

EDITOR'S PICK

38 जिला पंचायत व 160 जनपद पंचायत सदस्य हेतु भरे गए नाम निर्देशन पत्र

38 जिला पंचायत व 160 जनपद पंचायत सदस्य हेतु भरे गए नाम निर्देशन पत्र

December 21, 2021
257
पीटीएस में संपन्न हुआ टीबी उन्मूलन कार्यक्रम

शिकायतों को नियमित निदान करने नवागत कलेक्टर ने दिए निर्देश

November 10, 2022
102
कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने केंद्र के प्रयासों का भागीदार बनेगा मध्यप्रदेश : श्री राजपूत

कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने केंद्र के प्रयासों का भागीदार बनेगा मध्यप्रदेश : श्री राजपूत

December 5, 2021
417
सरपंच पति ने प्रेमिका के घर लगाई फांसी,आत्महत्या का कारण अज्ञात

सरपंच पति ने प्रेमिका के घर लगाई फांसी,आत्महत्या का कारण अज्ञात

November 7, 2021
374

About

नेशनल फ्रंटियर

मध्यप्रदेश की संपूर्ण खबरें

Follow us

Facebook

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

हिंदू जागरण मंच ने मनाई वीर सावरकर जी की जन्मजयंती

May 29, 2023
सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

सरस्वती करौंदिया सीधी का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

May 27, 2023
सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

सीधी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ रोचक,अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने लगाया जोर,

May 10, 2023
हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

April 12, 2023

हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक संपन्न ,कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

April 12, 2023

Categories

  • MP Info
  • Uncategorized
  • अपराध
  • इंदौर
  • कर्मचारी समाचार
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • धर्म
  • फिल्मी दुनिया
  • भोपाल
  • मायाजाल
  • मास्टरस्ट्रोक
  • मुख्य खबर
  • रंगीन दुनिया
  • राजनीति
  • रीवा
  • शहडोल
  • सतना
  • सिंगरौली
  • सीधी
  • Buy JNews
  • Landing Page
  • Documentation
  • Support Forum

© 2021 nationalfrontier - मध्यप्रदेश के संपूर्ण समाचार नेशनल फ्रंटियर.

No Result
View All Result
  • Homepages
    • Home Page 1
    • Home Page 2