विश्व पर्यावरण दिवस पर टीम शिवम पंडित ने किया पौधारोपण
देहरादून, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवम भट्ट (पंडित) के नेतृत्व में गांधी पार्क, देहरादून में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवम भट्ट (पंडित) ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। टीम शिवम पंडित ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की सफलता में गांधी पार्क के सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा तथा माली पवन सैनी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सानिध्या सिंह, आर्यन सिंह, वैभव पंत, हर्षित, सुनील कुमार वर्मा, पवन सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
