Friday, May 30, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

देश के इस शहर में हुआ 100% टीकाकरण, लग चुके हैं वैक्सीन के दोनों डोज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/08/21
in राष्ट्रीय, समाचार
देश के इस शहर में हुआ 100% टीकाकरण, लग चुके हैं वैक्सीन के दोनों डोज

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भुवनेश्वर l ओडिशा का भुवनेश्वर शहर 100% वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला शहर बन गया है। यानी यहां 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। साउथ ईस्ट भुवनेश्वर के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अंशुमान रथ ने ANI को बताया कि हमने लगातार वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई। 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य पहले ही तय कर लिया गया था।

रिकॉर्ड के मुताबिक भुवनेश्वर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 9 लाख लोग हैं। इनमें 31 हजार हेल्थ केयर वर्कर, 33 हजार फ्रंट लाइन वर्कर हैं। 5 लाख 17 हजार लोगों की उम्र 18 से 44 साल के बीच है। 3 लाख 25 हजार लोग 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं। सभी का टीकाकरण हो चुका है।

अंशुमान रथ के मुताबिक भुवनेश्वर में अब तक 18 लाख 16 हजार वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगा है। इसके अलग-अलग कारण हैं। जैसे कुछ लोग पास के जिलों से यहां काम करने आते हैं। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन का डोज देने पर रथ ने बताया कि उन्हें पहला डोज दिया जा चुका है।

भुवनेश्वर की 10% आबादी संक्रमित हो चुकी
इसके बाद भी भुवनेश्वर में संक्रमण पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। भुवनेश्वर में रविवार को 318 नए मामले सामने आए और 317 लोग ठीक हुए। यानी यहां संक्रमित होने वालों का आंकड़ा ठीक होने वालों से ज्यादा है। भुवनेश्वर में एक्टिव केस 2.5 हजार के करीब हैं। अब तक 800 लोगों की मौत हुई है। दूसरी वेव के 5 महीनों के दौरान यहां 65 हजार केस सामने आए हैं।

2011 की जनगणना में भुवनेश्वर की आबादी 8.37 लाख थी। अनुमान के मुताबिक अब 10 लाख के करीब है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से 1 लाख (10%) लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

संक्रमितों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओडिशा में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या रिकवर होने वालों से ज्यादा है। ये चिंता की बात है। ओडिशा में के रविवार को 74,735 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें से 1,437 लोग संक्रमित मिले। पुरी में 146 मामले आए, लेकिन सिर्फ 51 रिकवर हुए। भद्रक जिले में 47 पॉजिटिव मिले और इतने ही ठीक हुए। राज्य में अब तक कोरोना से पॉजिटिव होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के करीब पहुंचने वाला है। राज्य का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (TPR 1.92% है।

इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस के डायरेक्टर अजय परिदा के मुताबिक रविवार को 12 जिलों का TPR 1% से भी नीचे रहा है। पुरी एक अकेला जिला हैं, जहां का TPR 5% से ज्यादा है। 3.86% के साथ कटक दूसरे नंबर पर है। पुरी, खुर्दा (इसमें भुवनेश्वर शामिल है) और कटक तीन ऐसे जिले हैं, जहां नए केस ट्रिपल डिजिट में सामने आ रहे हैं। एहतियात बरतते हुए पुरी में वीकेंड्स पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

45 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगे
देश में 29 जुलाई तक 45 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। देश की 7% से ज्यादा आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है। वहीं, 26% से ज्यादा आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। अगर दिसंबर तक 100% वयस्क आबादी को वैक्सीनेट करना है तो वैक्सीन कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाना होगा।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.