हंगामों के बीच लोकसभा से 14 और राज्यसभा से 1 सांसद सस्पेंड

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का आज नवां दिन है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई. आज भी जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा. आज संसद की सुरक्षा में चूक (Parliament security breach) के मामले को लेकर सिक्योरिटी का काम देख रही टीम पर गाज गिरी है. इस मामले पर जमकर सियासत हो रही है. सांसदों की एंट्री को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है. पीएम ने आज अपने चेंबर में एक अहम बैठक भी की है. मामले की जांच के लिए भारी भरकम टीम बनाई गई है. जो जांच कर रही है.

15 सांसदों पर गिरी गाज

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. इस दौरान कुल 15 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें से 14 लोकसभा और 1 सासंद राज्यसभा से हैं.

इंडिया गठबंधन की क्या हैं मांगें?

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर इंडिया गठबंधन की मांगें सामने रखी हैं. जयराम रमेश ने लिखा कि कल संसद में हुई बेहद गंभीर और खतरनाक सुरक्षा चूक पर दोनों सदनों में गृह मंत्री विस्तृत बयान दें और उसके बाद इसपर चर्चा हो. घुसपैठ करने वालों को विजिटर पास दिलवाने वाले BJP सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. मोदी सरकार द्वारा इन पूरी तरह से वैध और उचित मांगों को मानने से इनकार करने के कारण आज सुबह लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई.

आरोपियों की कोर्ट में आज होगी पेशी

संसद की सुरक्षा में चूक के आरोपियों की आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इन आरोपियों की रिमांड मांग सकती है. पुलिस ने बुधवार को सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल को गिरफ्तार किया था.

कांग्रेस के 6 सांसद सस्पेंड

संसद में सुरक्षा को लेकर सुबह विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी. दोपहर दो बजे के बाद जब लोक सभा की कार्रवाई शुरू हुई तो पीएम को सदन में बुलाने की मांग की गई. इसके साथ ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस पूरे हंगामे को लेकर 6 विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी दिनों के लिए ससपेंड किया गया. हंगामा करने के कारण उनको निलंबित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *