Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर ने नंबर 1 चेस खिलाड़ी को दी एकतरफा मात

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/02/22
in खेल संसार
16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर ने नंबर 1 चेस खिलाड़ी को दी एकतरफा मात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगाननंदा ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया. बता दें कि कार्लसन हमेशा ही भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के लिए एक चुनौती रहे, लेकिन मात्र 16 साल के प्रगाननंदा ने उन्हें कहीं टिकने ही नहीं दिया.

सिर्फ 39 चाल में किया सूपड़ा साफ
प्रगाननंदा ने सोमवार की सुबह खेली गई बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया. उन्होंने इस तरह से कार्लसन के विजय अभियान पर भी रोक लगाई जिन्होंने इससे पहले लगातार तीन बाजियां जीती थी. भारतीय ग्रैंडमास्टर के इस जीत से आठ अंक हो गए हैं और वह आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं. पिछले दौर की बाजियों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले प्रगाननंदा की कार्लसन पर जीत अप्रत्याशित रही.

टूर्नामेंट में दूसरी जीत
उन्होंने इससे पहले केवल लेव आरोनियन के खिलाफ जीत दर्ज की थी. इसके अलावा प्रगाननंदा ने दो बाजियां ड्रा खेली जबकि चार बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने अनीश गिरी और क्वांग लीम के खिलाफ बाजियां ड्रॉ कराईं थीं जबकि एरिक हैनसेन, डिंग लिरेन, जान क्रिज़स्टोफ डूडा और शखरियार मामेदयारोव से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी.

टॉप खिलाड़ी हैं कार्लसन
कुछ महीने पहले नार्वे के कार्लसन से विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला हारने वाले रूस के इयान नेपोमनियाचची 19 अंक के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद डिंग लिरेन और हैनसेन (दोनों 15 अंक) का नंबर आता है. एयरथिंग्स मास्टर्स में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें खिलाड़ी को जीत पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलता है. प्रारंभिक चरण में अभी सात दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .