Monday, April 27, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
17/01/26
in देहरादून
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

18 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन में लंबे समय से प्रतीक्षित बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आखिरकार सामने आ गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 18 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 11 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया है। इसे शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची के अनुसार प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं सचिव शैलेश बगौली से पेयजल विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है। सरकार ने सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा दिलीप जावलकर से निदेशक लेखा परीक्षा (ऑडिट) का प्रभार वापस लिया गया है, जबकि सचिव बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

आईएएस अधिकारी आर. राजेश कुमार से स्वास्थ्य विभाग हटाकर उन्हें आवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है। दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय प्रशासन के साथ आयुष विभाग का प्रभार भी वापस ले लिया गया है। विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन और परियोजना निदेशक यूडीआरपी (उत्तराखंड आपदा पुनर्निर्माण परियोजना) का दायित्व हटाया गया है। रणवीर सिंह चौहान से आयुक्त खाद्य एवं राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें सचिवालय प्रशासन सौंपा गया है।

नए दायित्व और तैनातियां

  • अहमद इकबाल को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी
  • रंजना राजगुरु को आयुष विभाग का प्रभार
  • आनंद स्वरूप को खाद्य विभाग
  • देव कृष्ण तिवारी को नियोजन सचिव
  • उमेश नारायण पांडे को पुनर्गठन एवं भाषा विभाग
  • राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन
  • विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  • अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया
  • प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास
  • वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक लेखा परीक्षा नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में भी अहम बदलाव किए गए हैं। अरविंद पांडे को जनपद नैनीताल का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह से अधिशासी निदेशक चीनी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अनिल कुमार को उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) हरिद्वार नियुक्त किया गया है। दयानंद सरस्वती से उप जिलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस ली गई है। नूपुर को अधिशासी निदेशक चीनी मिल का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, प्रत्युष सिंह को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी हरिद्वार के साथ उप मेला अधिकारी कुंभ, राहुल शाह को उप जिलाधिकारी उधम सिंह नगर, संदीप कुमार को उप जिलाधिकारी पौड़ी, मनजीत सिंह को उप मेला अधिकारी कुंभ व ललित मोहन तिवारी को उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है।

आगे और बदलाव के संकेत

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नई तैनातियों से शासन-प्रशासन की गति बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही शासन स्तर से एक और तबादला सूची जारी हो सकती है, जिसमें कुछ और अधिकारियों को फील्ड और सचिवालय स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .