Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

18 छक्के, 19 चौके…ठोक डाले 277 रन, सनराइजर्स हैदराबाद ने रच दिया इतिहास

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/03/24
in खेल संसार
18 छक्के, 19 चौके…ठोक डाले 277 रन, सनराइजर्स हैदराबाद ने रच दिया इतिहास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हैदराबाद. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 8वां मुकाबला…सनराइजर्स हैदराबाद के सामने मुंबई इंडियंस और हो गया बड़ा धमाका. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कहर ही बरपा दिया. हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए. आपको बता दें ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले साल 2013 में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था लेकिन हैदराबाद ने अपने 4 बल्लेबाजों के दम पर इस स्कोर को भी लांघ दिया.

हैदराबाद का कहर
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. मयंक अग्रावल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उसके बाद आई तबाही. इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोला और देखते ही देखते हैदराबाद की टीम फ्रंटफुट पर आ गई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक सनसनी मचा दी. हालांकि उनके पार्टनर अभिषेक शर्मा तो उनसे भी बढ़कर निकले. अभिषेक ने ट्रेविस हेड को पछाड़ते हुए सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. आपको बता दें अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए वहीं ट्रेविस हेड के बल्ले से 3 छक्के और 9 चौके निकले.

हेड और अभिषेक आउट हुए तो उसके बाद भी मुंबई के गेंदबाजों को राहत नहीं मिल सकी. क्योंकि एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आ गए और ये दोनों भी मुंबई पर टूट पड़े. हेनरिक क्लासेन ने भी 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से 34 गेंदों में 80 रन ठोक डाले और मार्करम 28 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे.

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस को किस कदर पीटा जरा इन आंकड़ों से समझिए.

  • हैदराबाद ने अपनी पारी में 18 छक्के लगाए.
  • हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 19 चौके ठोके.
  • हैदराबाद ने पावरप्ले में 81 रन बनाए.
  • हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में 148 रन बनाए जो कि आईपीएल रिकॉर्ड है.
  • मार्करम और क्लासेन ने सिर्फ 51 गेंदों में शतकीय साझेदारी की.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .