Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

करोड़ों की संपत्ति कब्जा करने वाले प्रवीण गैंग के 2 कुख्यात गिरफ्तार

Frontier Desk by Frontier Desk
28/08/25
in अपराध संसार, हरिद्वार
करोड़ों की संपत्ति कब्जा करने वाले प्रवीण गैंग के 2 कुख्यात गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार। क्षेत्र में एक बहुत बड़ी कीमती जमीन के मालिक की हत्या कर उसके वारिसों को डरा धमकाकर जमीन से भगाकर असल जमीन मालिक के फर्जी रिश्तेदार खड़े करके करोड़ो की जमीन कब्जा उसे बेच मोटा पैसा कमाने वाले कुख्यात वाल्मीकि गैंग के 2 गुर्गों को एसटीएफ ने कल देर रात रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ को वाल्मीकि गैंग द्वारा संपत्ति बेचे जाने को कई माध्यमो से गोपनीय जानकारी मिली थी। वाल्मीकि गैंग का सरगना प्रवीण वाल्मीकि पूर्व में सुनील राठी गैंग का सदस्य था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ़ को पिछले कुछ महीनों से गोपनीय सूचनाओं कि अज्ञात लोगों के नाम से पत्र प्राप्त हो रहे थे जिसमें कुख्यात सुनील राठी गैंग का पूर्व सदस्य प्रवीण वाल्मीकी हरिद्वार में कई प्रकार के संगीन अपराधों जैसे हत्या, रंगदारी आदि को घटित कर चुका है और वह वर्तमान में सितारगंज जेल में रहते हुए भी अपने गुर्गो के माध्यम से हरिद्वार में पार्किंग के ठेके के अलावा लोगों को डरा धमकाकर उनकी महंगी जमीनों को अवैध रुप से बेच रहा है और मोटा पैसा कमा रहा है।

एसटीएफ द्वारा इन शिकायतों पर जांच शुरू की तो उपरोक्त तथ्यो की पुष्टि होने पर कल बुधवार को एसटीएफ निरीक्षक एन0के0 भट्ट की ओर से थाना गंगनहर पर धारा 120 बी,420,467,468,471 भा0द0वि0 एवं 111, 251, 352 बीएनएस का मुकदमा कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मिकी, उसके भतीजे मनीष बाँलर, पंकज अष्ठवाल आदि 06 लोगो के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया और जिसके उपरान्त कल देर रात एस0टी0एफ0 की टीम द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना गंगनहर क्षेत्र में दबीश मारकर मनीष बाँलर और पंकज अष्ठवाल निवासीगण ग्राम सुनेहरा थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किय़ा गय़ा है।

नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया गया कि रुड़की क्षेत्र के ग्राम सुनेहरा के रहने वाले श्याम बिहारी की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी। श्याम बिहारी की करोड़ो रुपए की कीमती संपत्ति ग्राम सुनेहरा क्षेत्र में स्थित है श्याम बिहारी की मृत्यु के पश्चात इस संपत्ति की देखभाल उसका छोटा भाई कृष्ण गोपाल कर रहा था वर्ष 2018 में प्रवीण वाल्मीकि गैंग द्वारा इस संपत्ति को कब्जा करने की नियत से कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके पश्चात इस संपत्ति की देखभाल श्याम बिहारी की पत्नी रेखा द्वारा की जाने लगी तो प्रवीण वाल्मीकि द्वारा रेखा को धमकाकर संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बनाया गया परंतु वह नहीं मानी तो उसके भाई सुभाष पर वर्ष 2019 में अपने भतीजे मनीष बॉलर व उसके साथियों के साथ गोली चलवायी गई थी। जिसके खिलाफ गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

इन दोनों घटनाओं से रेखा का परिवार डर गया और वह रुड़की क्षेत्र छोड़कर कहीं अज्ञात स्थान पर छिप कर रहने लगे । इसके बाद रेखा व कृष्ण गोपाल की संपत्ति को प्रवीण वाल्मिकी व उसके सदस्यों द्वारा फर्जी रेखा व कृष्ण गोपाल की पत्नी स्नेहलता बनाकर फर्जी पाँवर अटार्नी तैयार की गई तथा इन से संपत्तियों को आगे बेचा गया।

इस काम में मनीष बाँलर का सहयोगी पंकज अष्टवाल था जिसने रेखा की फर्जी पावर अटार्नी अपने नाम करवाकर करोड़ो मूल्य की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द कर आगे बेचा गया। प्रवीण वाल्मीकि गैंग का इतना भय था कि इस परिवार ने अपनी जान माल की रक्षा के लिए किसी से कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई।

वर्ष 2022 में हरिद्वार जेल में प्रवीण वाल्मीकि और सुनील राठी दोनो जनपद हरिद्वार कारागार में बंद थे। इसी जेल में जानसठ मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप कुमार एरोन नाम का व्यक्ति भी बंद था जिसकी करीब 3:30 करोड रुपए की संपत्ति कनखल क्षेत्र में स्थित थी जिस पर उस दौरान कब्जे का विवाद चल रहा था।

प्रवीण वाल्मीकि द्वारा अपने भतीजे मनीष बॉलर और संजय चांदना को जेल में मिलने के दौरान बताया कि एरोन की संपत्ति से कब्जा हटना है और यह संपत्ति के लिए एरोन को केवल 50–60 लाख रुपए ही देने है। इसके बाद मनीष बॉलर व संजय चांदना जनवरी 2023 में जब एरोन जेल से छूट के आता है उक्त संपत्ति का एक एग्रीमेंट बिना कोई पैसे दिए अपने नाम पर कर देते हैं। परंतु इसके बाद उक्त संपत्ति के बारे में एक अन्य अपराधी आशीष शर्मा उर्फ टुली जो कि महंत हत्या के केस में हरिद्वार जेल में गया था सुनील राठी को जानकारी देता है तो सुनील राठी द्वारा प्रवीण वाल्मीकि को धमका कर मनीष बॉलर और संजय चांदना की नाम के एग्रीमेंट को खत्म करवा दिया गया।

नवनीत सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक वाल्मिकी गैंग के 02 सदस्य मनीष बाँलर (40) पुत्र स्व0 प्रदीप कुमार निवासी ऋषिनगर नई बस्ती ग्राम सुनेहरा, रुड़की हरिद्वार व पंकज अष्टवाल(30) पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड न.0 40 ग्राम सुनेहरा, रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ में फर्जी रेखा व संलिप्त सदस्यों की जानकारी प्राप्त हुई है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी साथ ही इस प्रकरण के अलावा प्रवीण वाल्मिकी गैंग द्वारा अब तक किये गये अन्य व्यक्तियों के भूमि कब्जे से संबधित मामले प्रकाश में आये है, जिन पर आगे जांच कर कार्यावाही की जायेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .