देहरादून स्मार्ट सिटी की 27वीं बोर्ड बैठक लिए गए अहम फैसले

देहरादून। आज देहरादून स्मार्ट सिटी के प्रबंध मंडल की 27वीं बैठक का आयोजन देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए गए कार्यों की अद्यतन जानकारी देहरादून स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रबंध मंडल के सम्मुख प्रस्तुत की।

बैठक प्रमुख फैसले लिए गए जो निम्न है:-

  1. देहरादून से एयरपोर्ट रूट पर चलने वाली बस के किराए को सामान्य किराए में परिवर्तित किए जाने हेतु बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया।
  2. इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए गए परेड ग्राउंड को एम.डी.डी.ए.को हस्तांतरित करने हेतु भी निर्देश दिए गए।
  3. कमिश्नर गढ़वाल ने निर्देश दिए कि आगामी इन्वेस्टर्स मीट को देखते हुए नगर निगम, एमडीडीए एवं स्मार्ट सिटी अपने समस्त कार्य समन्वय स्थापित करते हुए 30 नवंबर से पहले पूर्ण कर ले।
  4. देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित वैरेबल मैसेज डिस्प्ले का विज्ञापन हेतु नगर निगम को अनुमति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव बनाने हेतु निर्णय लिया गया एवं प्राप्त राजस्व को किस प्रकार विभाजित किया जाएगा इसके लिए भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

बोर्ड बैठक में राम सिंह उप सचिव भारत सरकार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी श्रीमती सोनिक, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर निगम आयुक्त मनुज गोयल, अशोक कुमार पाण्डेय अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय, श्रीमती नीलिमा गर्ग मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *