कोशी क्षेत्र में एक और कोरोना मरीज

बिहार में कोरोना वायरस ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 403 पर पहुँच चुँकि है। सहरसा जिला इससे अब तक अछूता है लेकिन कोशी क्षेत्र में कोरोना मरीजों का खाता खुल चुका है। मधेपूरा में अब दूसरे कोरोना मरीज के मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का महौल है। ताजा मामला मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड अंतर्गत बरदाहा पंचायत की है जहां एक 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री और अन्य जरूरी जानकारी जुटाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *