Saturday, May 17, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

IPL : LSG से 3 बड़े नामों की हो सकती है छुट्टी!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/08/24
in खेल संसार
IPL : LSG से 3 बड़े नामों की हो सकती है छुट्टी!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियल लीग 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अभी खिलाड़ियों के रिटेंशन समेत अन्य नियमों की घोषणा नहीं की है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। इसके हिसाब से फ्रेंचाइजी रिटेंशन को लेकर प्लान बनाएंगी। इससे पहले इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन करेगी और किसे रिलीज करेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) नई फ्रेंचाइजी है। वह 2022 में आईपीएल में आई थी। टीम 2022 और 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही, लेकिन 2024 में उसका प्रदर्शन खराब रहा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में कप्तान केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, मार्क्स स्टोइनिस और क्रुणाल पंड्या जैसे बड़े नाम हैं। कप्तान केएल राहुल समेत 3 खिलाड़ियों की छुट्टी लगभग तय है। क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पंड्या को वह मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण

केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पंड्या हो सकते हैं रिलीज

केएल राहुल – केएल राहुल ने कोलकाता में फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राहुल रिटेन होना चाहते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी से उन्हें इसके लिए आश्वासन नहीं मिला। इसमें कहा गया कि रिटेंशन पर फैसला नियम आने केबाद ही लिए जाएंगे। अगर फ्रेंचाइजी राहुल को रिटेन करती है तो भी वह फर्स्ट च्वाइस नहीं होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि राहुल की टीम से छुट्टी हो जाए। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। 2022 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं।

इसके अलावा राहुल की बल्लेबाजी चिंता का कारण है। वह तेजी से रन नहीं बनाते। पिछले सीजन 250 से ज्यादा रन वाले कई मैच देखने को मिले। ऐसे में फ्रेंचाइजियों को अब अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों की तलाश है। अब टीम के पास निकोलस पूरन और मार्क्स स्टोइनिस जैसा खिलाड़ी हो तो फिर वह 130-140 के स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी पर पैसे क्यों लुटाएगी? कप्तानी की बात करें तो संजीव गोयनका को पिछले आईपीएल उनसे बहस करते देखा गया था। साफ है राहुल का लखनऊ के साथ बने रहने की संभावना धुंधली दिखाई दे रही है।

क्विंटन डिकॉक – आईपीएल फ्रेंचाइजियों के पास शायद ही 2 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन हो। निकोलस पूरन को पिछले साल फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया था। वह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा मार्क्स स्टोइनिस बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प हैं। आईपीएल 2024 में उन्होंने 11 मैच में 134.41 के स्ट्राइक रेट से 250 रन बनाए थे। 2023 में केवल 4 मैच खेले थे।

क्रुणाल पंड्या – लखनऊ जैसे ग्राउंड पर स्पिनर 14 मैच में 10 विकेट भी न ले पाए तो फ्रेंचाइजी उस पर कैसे भरोसा जताएगी। केएल राहुल केवल 2024 नहीं 2023 में भी फ्लॉप रहे। इसके कारण उनसे उपकप्तानी छीन ली गई। 2024 में उन्होंने 198 गेंद यानी 33 ओवर किए और सिर्फ 6 विकेट लिए। इनमें से 3 विकेट तो उन्होंने एक ही मैच में लिए। इसके अलावा 2023 में 15 मैच में 9 विकेट लिए थे। तब उन्होंने 252 गेंद यानी 42 ओवर किए थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 मैच में 133 और 2023 में 15 मैच में 188 रन बनाए थे। 2024 में स्ट्राइक रेट 126.67 और 2023 में स्ट्राइक रेट 113.94 का रहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.