Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंची BSF के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/01/22
in उत्तराखंड, समाचार
उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंची BSF के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कोटद्वार l उत्तराखंड के कोटद्वार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंची बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी में तैनात 82 में से कुल 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 30 जवानों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी पॉजिटिव जवानों को आइसोलेट किया गया है स्वास्थ्य विभाग ने सभी जवानों को कोरोना किट देकर क्वारंटीन कर दिया है। बड़ी तादात में जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में जवान और पुलिस अफसर पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

सीओ कोटद्वार जीएल कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार में आगामी चुनावों की तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी को कोटद्वार विधानसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलाया गया है। यह कंपनी कोटद्वार से पहले राजस्थान के भुज बॉर्डर पर तैनात थी। बीते मंगलवार सुबह कंपनी के अधिकारी सहित 82 जवान कोटद्वार पहुंचे। राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी में उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई। क्योंकि प्रदेश में केस काफी अधिक बढ़ रहे हैं

इसीलिए बीते बुधवार को कोतवाल विजय सिंह ने दुगड्डा ब्लाक के स्वास्थ्य विभाग को जवानों के कोटद्वार आने और उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए कहा था। एहतियात के रूप में जवानों की कोरोना सैंपलिंग कराई गई। दुगड्डा ब्लॉक के कोविड नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआईसी कण्वघाटी में जाकर सभी 82 जवानों के कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिसमें 82 में से 30 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित जवानों को जीआईसी कण्वघाटी में अलग से क्वारंटीन कर दिया है। वहीं अन्य जवानों को इसी विद्यालय के दूसरे कक्ष में ठहराया गया है। उनका कहना है कि सभी पॉजिटिव जवान पूरी तरह स्वस्थ है और उनको कोई भी गंभीर लक्षण नहीं हैं। पिछले चौबीस घंटों में उत्तराखंड में 2916 पॉजिटिव केस सामने आए हैं जो कि चिंताजनक आंकड़े हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .