Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

ताइवान में घुसे 32 युद्धक विमान, आखिर क्या करने जा रहा है चीन?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/03/24
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
ताइवान में घुसे 32 युद्धक विमान, आखिर क्या करने जा रहा है चीन?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ताइपे। चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर से तनातनी बढ़ती नजर आ रही है। ताइवान ने गुरुवार को दावा किया कि दर्जनों चीनी लड़ाकू विमान उसके वायुक्षेत्र में घुस आए। ताइवानी सेना ने कहा कि 24 घंटे के अंदर कम से कम 32 चीनी सैन्य विमानों को उसके क्षेत्र में देखा गया है। इस साल ताइवान के वायुक्षेत्र में चीनी घुसपैठ की ये दूसरी सबसे बड़ी घटना है। इसी साल जनवरी के अंत में ताइवान द्वीप के आसपास 33 चीनी युद्धक विमानों को देखा गया था। अब एक बार फिर से चीन उकसावे वाली हरकत देखी गई है।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी सैन्य विमानों के अलावा, पांच नौसैनिक जहाज भी आसपास ही चल रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि “तेरह विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया।” चीन की इस हरकत पर ताइवान भी एक्शन मोड में आ गया है। बयान में कहा गया है कि ताइवान की सेना “स्थिति की कड़ी निगरानी कर रही है।” इसने कहा कि चीनी गतिविधियों के जवाब में (गश्ती) विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया गया है।”

यह घटना चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव दो दर्शाती है। वर्ष 1949 के गृह युद्ध के दौरान ताइवान चीन से अलग हो गया था, लेकिन बीजिंग दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले इस द्वीप को अपना क्षेत्र मानता है। वह सैन्य बल के जरिए इसे अपने नियंत्रण में करने की धमकी देता रहा है। इसी साल जनवरी में ताइवान में हुए आम चुनावों के बाद चीन ने 33 विमानों को उसके वायुक्षेत्र में भेजा था। 13 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव में लाई चिंग-ते की जीत से चीन भड़क गया था। क्योंकि चीन उन्हें नापसंद करता है।

पिछले महीने, ताइवान ने कहा था कि उसके आसपास 11 चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया गया है। इसके अलावा, मछली पकड़ने वाली नाव की घातक घटना को लेकर ताइपे और बीजिंग के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। चार लोगों को ले जा रही एक चीनी स्पीडबोट 14 फरवरी को ताइवान के किनमेन द्वीप के पास ताइवानी तट रक्षक द्वारा पीछा किए जाने के दौरान पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच गए।

इसके बाद किनमेन द्वीपसमूह के पास चीन द्वारा एक पर्यटक नौका को रोक दिया गया था। इस पर ताइवन ने विरोध जताया जिससे द्वीप में तनाव बढ़ गया। किनमेन द्वीप चीन के तट से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन इस पर ताइवान का नियंत्रण है। ताइवान के मीडिया की खबरों में बताया गया कि 11 चालक दल और 23 यात्रियों को ले जा रही नौका ‘किंग जिया’ को चीनी तट रक्षक ने सोमवार को लगभग 32 मिनट तक रोके रखा। बाद में ताइवान के तट रक्षक नौका को वापस किनमेन ले आए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .