Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ : पहले भी हो चुके है भारत में 4 चुनाव, जानें- कब और कैसे टूटी परंपरा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/09/23
in राष्ट्रीय, समाचार
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ : पहले भी हो चुके है भारत में 4 चुनाव, जानें- कब और कैसे टूटी परंपरा

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक ऐलान से देशभर में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की आहट और उस पर सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में बैठक शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को ऐलान किया कि 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन का विधेयक इस विशेष सत्र में पारित करवा सकती है। हालांकि, अभी तक औपचारिक और आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सका है।

पहले भी हो चुके हैं चार चुनाव

अगर मोदी सरकार ऐसा करती भी है तो यह पहली बार नहीं होगा, जब देशभर में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होंगे। इससे पहले भी देश का पहला आम चुनाव यानी 1952, 1957, 1962 और 1967 के चार संसदीय चुनाव लगातार राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ हो चुके हैं।

हालांकि, यह परंपरा 1968-69 में बंद कर दी गई, क्योंकि तब कुछ विधान सभाओं को समय से पहले ही भंग कर दिया गया था। तब से भारत की यह पुरानी चुनाव प्रणाली बदल गई और इसे फिर से लागू करने की पुरजोर कोशिश होती रही है लेकिन राजनीतिक दलों के बीच इस पर सहमति नहीं बन पा रही है।

पहले के चुनावों का क्या रहा हाल?

देश में पहली बार चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 के बीच हुए थे। तब लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए थे। उस वक्त लोकसभा में 494 सीटें हुआ करती थीं। पहली लोकसभा के लिए हुए आम चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 365, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया  को 16,सोस्लिस्ट पार्टी को 12, किसान मजदूर पार्टी को 9,पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को 7, गणतंत्र परिषद् को 6, हिन्दू महासभा को 4 सीट और निर्दलीयों को 37 सीटें मिली थीं। जवाहर लाल नेहरू तब निर्वाचित होकर प्रधानमंत्री बने थे।

केंद्र में इंदिरा गांधी ने तोड़ी थी परंपरा

इसके बाद हुए 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने बहुमत पाई थी और पंडित नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। 1967 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भी ऐसा ही वन नेशन, वन इलेक्शन हो चुका था लेकिन 1970 में पार्टी के अंदर बगावत की वजह से इंदिरा गांधी की सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 1970 में लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी। 1971 के मार्च  में पहली बार पांचवीं लोकसभा के लिए समय पूर्व चुनाव हुए और इंदिरा गांधी गरीबी हटाओं का नारा देकर 352 सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीती थीं।

क्या है वन नेशन, वन इलेक्शन?

भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव 5 साल के अंतराल पर होते हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक छह साल पर विधानसभा चुनाव होते आए हैं। इसके अतिरिक्त; कुछ राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव समय पूर्व भी कराए जाते रहे हैं। कई बार केंद्र की सरकारों ने भी समय पूर्व चुनाव कराए हैं। इससे सरकारी खजाने पर भारी बोझ पड़ता है। अब नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार 5 साल के अंतराल में पूरे देश में सिर्फ एक चुनाव कराना चाहती है। सरकार का तर्क है कि इससे सरकारी खजाने पर बोझ घटेगा और सरकारी कर्मचारियों पर काम का बोझ भी कम हो सकेगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .