Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Frontier Desk by Frontier Desk
15/11/24
in गढ़वाल
बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

दुर्घटना के कारण शादी की खुशियां मातम में बदली
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
मेरठ से रूड़की आ रही थी बारातियों से भरी गाड़ी

हरिद्वार। जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बाराती थे और मेरठ से रुड़की आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा होते ही कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई।

चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों में सूजल पुत्र सतीश निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, सोनू पुत्र मुकेश निवासी शाहपुर मेरठ, वंश पुत्र अमित निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, वहीं चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि कार में उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र के दौराला के लोग सवार थे और सभी लोग बाराती थे। बारात रुड़की के चंद्रपुरी मोहल्ले में आ रही थी। अन्य बारातियों ने बताया कि सभी अलग-अलग गाड़ियों में मेरठ से रुड़की जा रहे थे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मौके पर दो लोगों की मौत हुई है और दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी लोग मेरठ से बारात में रुड़की आ रहे थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .