चोरी छिपे दिल्ली से आ रहे 4 लोगों को रायवाला पुलिस ने पकड़ा, मुक़दमा दर्ज

मनोज रौतेला की रिपोर्ट 


देहरादून l लॉकडाउन का मतलब कुछ लोगों को समझ नहीं आता है. दिल्ली से देहरादून आ रहे हैं चार लोगों को रायवाला पुलिस ने पकड़ा है. ये चारों देहरादून निवासी हैं. कार से देहरादून जा रहे थे. रायवाला पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है.

Raiwala police

रायवाला थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि सप्त ऋषि बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया था, मगर वाहन चालक ने कार को तेज गति से दौड़ा दिया. पुलिस ने कार का पीछा किया काफी देर, मोबाइल पुलिस ने इनको लाल तप्पड़ के पास पकड़ लिया. स्पीड में कार लाल तप्पड़ के पास कण्ट्रोल नहीं हुई कार चालक द्वारा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई और कार का टायर फट गया. थानाध्यक्ष ने चारों की पहचान कार्तिक गर्ग निवासी लक्खीबाग देहरादून, रजत पुंडीर निवासी काली मंदिर एनक्लेव जीएमएस रोड देहरादून, शुभम गुप्ता निवासी तिलक रोड देहरादून, शुभम जैन निवासी मोती बाजार देहरादून के रूप में की है. रायवाला पुलिस ने कार को सीज कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 50 हो गयी है. आज दो और कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं एक ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है. दूसरा देहरादून महिला को संक्रमण हुआ है. नर्सिंग ऑफिसर यूरोलॉजी विभाग में तैनात था. वहीं, दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *