Sunday, May 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

खाद्य प्रतिष्ठानों से 42 घरेलू सिलेंडर जब्त

Frontier Desk by Frontier Desk
11/10/25
in गढ़वाल
खाद्य प्रतिष्ठानों से 42 घरेलू सिलेंडर जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • मिठाई के नमूने भेजे जांच के लिये
  • त्यौहारी सीजन को देखते हुये रुद्रप्रयाग में चलाया निरीक्षण अभियान

रुद्रप्रयाग। प्रशासन की संयुक्त टीम ने आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल-ढ़ाबों में प्रयोग में लाये जा रे 42 घरेलू सिलेंडर जब्त किये गये। जबकि कई दुकानों से मिठाई के नमूने जांच के लिये भेजे गये। इस कार्यवाही के दौरान कई व्यापारियों में हडकंप मच गया।

इस कार्यवाही का मुख्य उददेश्य त्यौहारी सीजन के दौरान आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया के नेतृत्व में पुलिस विभाग, खाद्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की टीमों की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान कई होटलों और ढाबों में व्यवसायिक सिलेंडरों के स्थान पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का प्रयोग पाया गया। टीम ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल जब्ती की कार्रवाई की और कुल 42 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त टीम ने मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। त्यौहारों के समय मिलावटी मिठाइयों की संभावना को देखते हुए मिठाइयों के सैम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान फल-सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। जिन फल सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगी थी, उनके चालान काटे गए और उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है और त्यौहारों तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ शुद्ध और सुरक्षित हों। किसी भी व्यापारी या प्रतिष्ठान को नियमों से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी केएस. कोहली ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान विभिन्न होटल, ढाबों और भोजनालयों में घरेलू गैस सिलेंडरों के प्रयोग की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यवाही में कुल 42 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार प्रणव पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रेम बल्लभ सती, चंद्रमोहन बरमोला, विजय शाह, वीरेंद्र नेगी, तथा बाट माप निरीक्षक मयंक चंदोला सहित अन्य मौजूद थे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .