Saturday, May 31, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home बिहार

तेज प्रताप के 5 विवाद जो बताते हैं वो लालू परिवार के लिए मुश्किल बन चुके थे

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/05/25
in बिहार, राजनीति, समाचार
तेज प्रताप के 5 विवाद जो बताते हैं वो लालू परिवार के लिए मुश्किल बन चुके थे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है, उन्हें परिवार से भी बेदखल कर दिया गया है। तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक रिलेशनशिप पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उन्होंने बताया था कि वे अनुष्का नाम की लड़की को 12 सालों से जानते हैं। उनकी उस पोस्ट के बाद अलग-अलग अटकलें लगनी शुरू हो गईं, विवाद भी हुआ और अब इस बीच उन्हें पार्टी से ही बाहर निकाल दिया गया है।

अब तेज प्रताप यादव का जैसा व्यक्तित्व रहा है, वे विवादों में हमेशा रहे, कभी उनका अनोखा अंदाज तो कभी उनकी विवादित बोली। कई नेताओं के साथ भी उन्होंने अपने सियासी करियर में पंगा लेने का काम किया है।

तेज प्रताप का पहला विवाद

कुछ साल पहले तेज प्रताप यादव ने एक यूट्यूबर को इंटरव्यू के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि वो यूट्यूबप बिना कैमरे के उनके घर में आए। यह सुन वो यूट्यूबर वहां से गाड़ी में बैठ भाग गया, तेज प्रताप के मुताबिक उन्होंने उस गाड़ी का पीछा किया और देखा कि वो गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर के बाहर खड़ी थी। इसी वजह से मीडिया के सामने तेज प्रताप ने दावा कर दिया कि मांझी के घर पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उस एक विवाद की वजह से रिश्तों में काफी तल्खी आई थी।

तेज प्रताप का दूसरा विवाद

तेज प्रताप यादव उस समय भी चर्चा में रहे थे जब उन्होंने तत्कालीन राजद प्रमुख जगदानंद सिंह के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने एक कार्यक्रम में जगदानंद को हिटलर बता दिया था। असल में कुछ साल पहले तेज प्रताप ने अपने करीबी रहे आकाश यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था, लेकिन जगदानंद सिंह ने बाद में वो पद आकाश यादव से छीनकर गगन कुमार को सौंप दिया। इसी बात से तेज प्रताप नाराज हो गए थे और उन्होंने दावा किया कि पार्टी में तानाशाही नहीं चलेगी। उन्होंने मीडिया के सामने यहां तक कहा था कि अगर जगदानंद सिंह का इस्तीफा नहीं लिया गया तो वे खुद किसी पार्टी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

तेज प्रताप का तीसरा विवाद

तेज प्रताप यादव की एक समय सियासी लड़ाई शिवानंद तिवारी के साथ भी हो गई थी। असल में जब शिवानंद तिवारी आरजेडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, तब उनकी तरफ से दावा किया गया था कि तेज प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनसे पार्टी का आधिकारिक चिन्ह लालटेन भी छीन लिया गया। उस समय तेज प्रताप ने एक कार्यक्रम में दो तूक कहा था कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि वो उन्हें पार्टी से निकाल सके।

तेज प्रताप का चौथा विवाद

इस साल होली के महोत्सव में भी तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो गया था। उस वीडियो में तेज प्रताप ने एक पुलिस वाले से कहा था कि एक गाना बजाएंगे, उस पर तुमको ठुमका लगाना है, आज नहीं ठुमका लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे, बुरा मत मानो होली है। उनके उस बयान पर काफी बवाल हुआ था।

तेज प्रताप का पांचवां विवाद

तेज प्रताप यादव अपनी शादी की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। मई 2018 में ऐश्वर्या राय से उनकी शादी हुई थी, लेकिन चंद महीनों में ही उन्होंने तलाक की अर्जी तक डाल दी। ऐश्वर्या की तरफ से भी कई दावे हुए, तेज प्रताप पर आरोप लगे, ऐसे में सारी मुश्किलें लालू परिवार के लिए खड़ी हो गई थीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.