Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

सचिन तेंदुलकर की वो 5 ऐतिहासिक पारियां, जो हर फैंस को होंगी याद

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/04/23
in खेल संसार
सचिन तेंदुलकर की वो 5 ऐतिहासिक पारियां, जो हर फैंस को होंगी याद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन खास है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वैसे तो 250 से ज्यादा बार अर्धशतक जड़ा है, लेकिन जीवन का अर्धशतक उन्होंने आज यानी 24 अप्रैल 2023 को पूरा किया। सचिन आज 50 साल के हो गए हैं। इस मौके पर जान लीजिए कि सचिन तेंदुलकर की वो पांच ऐतिहासिक पारियां कौन सी हैं, जिन्हें हर एक फैंस आज भी याद करता है। करीब 800 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए उतरे सचिन ने सैकड़ों दमदार पारियां खेली हैं, लेकिन हम आपको उन ऐतिहासिक पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर फैंस को याद होंगी।

119 रन बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1990

सचिन तेंदुलकर और उनको करोड़ों फैंस के लिए सबसे ज्यादा यादगार पारियों में उनकी 119 रनों की नाबाद पारी शामिल है, जो उन्होंने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेली थी। ये सचिन के इंटरनेशनल करियर का पहली सेंचुरी थी। इस मैच में भारत को जीत तो नहीं मिली थी, लेकिन सचिन की इसी पारी की बदौलत भारत इस मैच को ड्रॉ कराने में समर्थ रहा था। इस मैच में सचिन प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

110 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, 1994

सचिन ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला शतक डेब्यू के करीब 5 साल के बाद ठोका था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर 110 रनों की पारी खेली थी। भारत को इस मैच में जीत मिली थी। किसी भी फॉर्मेट में पहला शतक खास होता है और इसलिए सचिन का ये शतक भी यादगार था। इस टूर्नामेंट में भी भारत को जीत मिली थी। इस मैच में भी सचिन प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीते थे।

143 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1999

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बल्ले से शारजाह के मैदान पर डेजर्ट स्टॉर्म देखने को मिला था। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम भी ट्राई सीरीज का हिस्सा था। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज करने के लिए 285 रनों का टारगेट मिला था और फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कम से कम 254 रन बनाने थे। सचिन तेंदुलकर ने शारजाह के तूफान के बीच 143 रनों की तूफानी पारी खेली, जिस हर एक फैन आज भी याद करता है।

241 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की सबसे यादगार पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003-04 टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में खेली गई नाबाद 241 रनों की पारी शामिल है। इस मैच से पहले सीरीज की स्कोरलाइन 1-1 थी और ये मैच सीरीज डिसाइडर था। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से रन नहीं निकले थे। पहले तीन मैचों में वे कुल मिलाकर 100 रन बना सके थे, लेकिन चौथे मैच में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनावाया।

200 रन बनाम साउथ अफ्रीका, ग्वालियर, 2010

सचिन ने 24 फरवरी 2010 को वह कारनामा कर दिखाया था, जिसकी कल्पना शायद बहुत कम लोगों ने की होगी। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से मेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक निकला था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद से करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों ने ये कमाल किया है, लेकिन सचिन से पहले कोई भी इस उपलब्धि को अपने नाम नहीं कर पाया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .