Thursday, May 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कुमायूं

मुख्यमंत्री धामी ने 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
09/04/26
in कुमायूं
मुख्यमंत्री धामी ने 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • खटीमा में सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केंद्र का शुभारंभ
  • आज देश रक्षा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है : धामी

खटीमा। आज गुरुवार को पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी। इस दौरान क्षेत्र में निकले रोड शो में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

खेतलसंडा स्थित कार्यक्रम में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर गौरव सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन और 162.26 लाख रुपये से बने सैनिक मिलन केंद्र का उद्घाटन किया।

खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पूज्य पिता जी स्व. शेर सिंह धामी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘सैनिक सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में माँ भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों के परिजनों और 60 वीर नारियों एवं 80 वीर जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान ₹7 करोड़ से अधिक की… pic.twitter.com/5I5iLKTteO

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 9, 2026

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों व वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने इसे भावुक पल बताते हुए कहा कि यह आयोजन उनके पिता की स्मृति से जुड़ा हुआ है, जिनके आदर्श, अनुशासन और संघर्षपूर्ण जीवन से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक के लिए उसकी वर्दी सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है, और यही सीख उन्हें अपने पिता से मिली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उनके पिता ने लगभग 28 वर्षों तक सेना में सेवा देते हुए 1962, 1965 और 1971 के युद्धों सहित कई महत्वपूर्ण अभियानों में योगदान दिया। बचपन में सुनी सैनिकों की वीरगाथाओं ने उनके मन में देशसेवा की भावना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि आज देश रक्षा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और के नेतृत्व में भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्तमान में भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री निर्यात कर रहा है।

राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और शहीदों के परिजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी, आश्रितों को सरकारी नौकरी और वीरता पुरस्कार विजेताओं को अधिक आर्थिक सहायता जैसी कई पहलें लागू की गई हैं। परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा। साथ ही, बलिदानी परिवारों के लिए सरकारी नौकरी हेतु आवेदन की अवधि 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी सैनिकों के योगदान को सराहते हुए कहा कि उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की माताजी विशना देवी, उनकी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .