Saturday, March 14, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : 75 पुल सुरक्षित नहीं, सेफ्टी ऑडिट में खुलासा, यातायात रोकने के निर्देश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/07/23
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : 75 पुल सुरक्षित नहीं, सेफ्टी ऑडिट में खुलासा, यातायात रोकने के निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : उत्तराखंड की सड़कों पर सफर जानलेवा साबित हो सकता है। जी हां, पुल सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट तो इस बात की ओर ही इशारा कर रही है। रिपोर्ट को आधार मानते हुए उत्तराखंड सरकार ने इन पुलों में से ज्यादा खतरनाक पुलों पर तत्काल ट्रैफिक रोकने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में बने 75 पुल सेफ्टी ऑडिट में असुरक्षित पाए गए हैं।

इन खतरनाक पुलों पर तत्काल ट्रैफिक रोकने के निर्देश दिए हैं। जबकि अन्य पुलों को सुरक्षित बनाने के लिए विभाग से प्रस्ताव मांगे हैं। कोटद्वार की मालन नदी पर बना पुल टूटने के बाद सरकार ने राज्य में सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। इस पर लोनिवि की ओर से सभी पुलों की जांच की गई। जिसमें राज्य भर के 75 पुल यातायात की दृष्टि से असुरक्षित पाए गए हैं।

इनमें से कुछ पुल ज्यादा ही खराब स्थिति में हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के सभी डिविजनों को ज्यादा खराब स्थिति में पाए गए सभी पुलों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि राज्य में पिछले एक महीने से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह सड़कों पर हो रहे भूस्खलन और नदियों की बाढ़ का असर पुलों पर भी पड़ रहा है।

ऐसे में सरकार ने असुरक्षित पुलों को चिह्नित कराया है। ताकि समय रहते पुलों को ठीक किया जा सके। विदित हो कि इससे पहले भी उत्तराखंड के कई जिलों में पुल टूटने की घटना हो चुकी है।

देहरादून जाखन में बारिश से पैदल पुल पर आई दरारें

जाखन क्षेत्र के विवेक विहार में बने पैदल पुल पर दाररें आ गई, पुल का एक हिस्सा झुक गया है। तीन परिवारों को जोड़ने वाले पुल पर आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है। विवेक विहार में दून विहार और अनारवाला को जोड़ने के लिए पैदल पुल बना हुआ है। छोटी बिंदाल नदी पर बने इस पुल पर भारी बारिश के कारण दरारें आ गई है। पुल का एक हिस्सा झुक गया है। दून विहार के पार्षद संजय नौटियाल ने बताया कि पुल पर दरारें आने की सूचना पर बुधवार को तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूड़ी की टीम मौके पर पहुंची है। पीडब्ल्यूड़ी के अधिकारियों ने बताया कि यह पुल 1996 में बना था, जिसे सिंचाई विभाग ने बनाया है, इसलिए पुल का पुनर्निर्माण भी सिंचाई विभाग करेगा। पार्षद ने बताया कि दाररें आने के बाद पुल पर चलना जोखिम भरा बन गया है, ऐसे में कभी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने शीघ्र ही पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है। बताया कि यदि पुल टूट जाता है, अनारवाला के लोगों को दून विहार आने के लिए चार किमी घूमकर जोहड़ी गांव से होकर आना पड़ेगा। जबकि इस पुल से मात्र 700 मीटर की दूरी है।

पुल ठीक करने के मांगे प्रस्ताव

सेफ्टी ऑडिट में 75 पुल असुरक्षित पाए जाने के शासन ने लोनिवि के एचओडी को पुलों को ठीक करने के प्रस्ताव देने को कहा है। एक महीने के भीतर इस संदर्भ में सभी प्रस्ताव शासन भेजे जाएंगे और फिर सरकार पुलों को ठीक करने के लिए बजट जारी करेगी।

पौड़ी में सबसे ज्यादा असुरक्षित पुल

लोनिवि के सेफ्टी ऑडिट में सबसे अधिक असुरक्षित 15 पुल पौड़ी में पाए गए है। इसके अलावा टिहरी -7, चमोली – 9, रुद्रप्रयाग- 1, उत्तरकाशी- 6, देहरादून- 13, हरिद्वार – 6, पिथौरागढ़- 3, बागेश्वर-1, अल्मोड़ा में – 4, नैनीताल – 2, यूएस नगर- 5, राष्ट्रीय राजमार्ग – 3 पुल असुरक्षित पाए गए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .