14 लाख की लूट मामले में 2 और अभियुक्त गुप्तकाशी से गिरफ्तार
देहरादून। छोटी दिवाली पर एक जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये नगद लेकर जा रहे व्यक्तियों के साथ पटेलनगर क्षेत्र में लूट करने के मामले में पटेलनगर पुलिस ने कल मंगलवार को 2 और अभियुक्तो को गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से गिरफ़्तार किया है। इस मामले में पूर्व में 5 समेत अबतक कुल 7 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे 14 लाख की लूटी गई कुल रकम में से 3 लाख 2 हज़ार रुपये बरामद किए है।
बीती 7 नवंबर को वादी राजेश कुमार सोनी पुत्र धज्जा राम, निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून द्वारा प्लॉट का सौदे करने के बाद 14 लाख रुपये नगद लेकर जा रहे थे उनके साथी दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ इंद्रेश हॉस्पीटल के पास कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने तथा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाने के सम्बंध में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 310(2),3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दिन दहाड़े दीवाली के मौके पर हुई लूट का खुलासा करने को गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में छानबीन करते हुए 9 नवंबर को लूट की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1) सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, (2) जसमीत सिंह, (3) शक्ति सिंह को घटना में लूटे गए 1,50,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार था। वहीं पुलिस ने कल मंगलवार को कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव, व सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर को गिरफ्तार किया गया था।
मामले में पुलिस को गिरफ़्तार अभियुक्तो से पूछताछ के दौरान 2 और अभियुक्तो के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। किन्तु अभियुक्त घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।
जिसके चलते पुलिस ने अपने मुखबिरी तंत्रो को भी सक्रिय किया व सर्विलांस की मदद से फरार चल रहे 2 और अभियुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में सुराग रसी/पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई।
फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से कल मंगलवार को घटना में शामिल फरार चल रहे अन्य 02 अभियुक्तों (1)सिद्वान्त बडोनी(24) पुत्र भारतभूषण निवासी 391 खुडबुडा मोहल्ला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून को घटना में लूटे गए 40 हजार रुo के साथ तथा (2)दीपक सिंह शेखावत (25)पुत्र बिहार सिंह निवासी 14 एमडीडीए काँलोनी लक्ष्मण चौक देहरादून, को घटना में लूट गए 42 हजार रुपये के साथ गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में अब तक लूट की घटना को अंजाम देने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 03 लाख 02 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। प्रकरण में प्रकाश में आए सभी तथ्यों व पहलुओं की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
