शिवराज मंत्रीमंडल का गठन इस तारीख को तय, 30 चेहरों को मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह

आनंद अकेला की रिपोर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल के गठन की तारीख लगभग तय हो चुकी है। साथ ही मंत्रीमंडल में किन चेहरों को शामिल किया जाएगा वो सूची भी फाइनल हो चुकी है। सूत्रों की माने तो मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को दोपहर में सादे तरीके से होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रीमंडल के गठन के लिए राज्यपाल से मिल सकते हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और देशभर में लगे लाकडाउन की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रीमंडल का गठन नहीं कर पाए थे। 23 तारीख को शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तुरंत ही कोरोना वायरस को लेकर नीतियों में जुट गए थे। ऐसे समय में मंत्रीमंडल के गठन पर कुछ दिनों के लिए विराम लगा दिया जाना ही बेहतर माना गया था। पर विपक्ष की तेजी से उठती मांग तो लंबा समय बीत जाने के बाद प्रदेश में मंत्रीमंडल की जरूरत महसूस की जाने लगी है। साथ ही 15 अप्रैल से किसानों की उपज बिक्री भी शुरू होना प्रारंभ हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिले कोरोना से बेहद प्रभावित है, जिस कारण अब सभी योजनाओं को अहम रूप देने के लिए मंत्रीमंडल के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीमंडल के गठन का निर्णय ले लिया है। सूत्रों की माने तो गठन को लेकर वो जल्द ही प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर सकते हैं।
बिल्कुल सादे तरीके से होगा शपथ ग्रहण
विश्वस्त सूत्रों की माने तो मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण बहुत ही सादे तरीके से होगा। जिसमें लाकडाउन के विशेष नियमों का पालन किया जाएगा। शपथ ग्रहण के समय केवल वहीं विधायक शामिल होंगे जिन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ही केवल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह एक हाल में होगा जहां सभी एक दूसरे से दो मीटर के अंतराल में बैठेंगे। एवं मुंह में मास्क व हाथ में दस्तानें पहनने अनिवार्य होगा। शपथ ग्रहण के समय केवल अतिआवश्यक प्रशासनिक अधिकारी व स्टाफ शामिल होगा। शपथ लेने के पश्चात् किसी से भी हाथ नहीं मिलाना होगा। शुभकामनाएं केवल नमस्कार के रूप में ही दी जा सकेंगी।
मंत्रीमंडल में 30 चेहरों को किया जाएगा शामिल
सूत्रों की माने तो शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल में 30 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें से 10 विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट से है जबकि 20 विधायक बीजेपी पार्टी के हैं। इसके अलावा शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल में निर्दलीय विधायकों को इंट्री नहीं देने पर विचार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *