MP : आबकारी सब इंस्पेक्टर ने नाबालिग नौकरानी का रेप कर बनाया वीडियो, पुलिस की गिरफ्त में अधिकारी

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
उज्जैन/दिल्ली : मध्य प्रदेश के उज्जैन में आबकारी विभाग के एक अधिकारी को नाबालिक का रेप कर वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सब इंस्पेक्टर पंकज जैन को नाबालिग नौकरानी के साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के मोबाइल से भी आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं.

घटना के सम्बन्ध में उज्जैन के संभाग आयुक्त आनंद शर्मा ने इस घिनौने कृत्य में लिप्त पाए गए आबकारी सब इंस्पेक्टर पंकज जैन को निलंबित कर दिया है. दरअसल, उज्जैन के सिटी एसपी रजनीश कश्यप को एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी कि वह आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर पंकज जैन के यहां घरेलू काम करती है. आरोपी पंकज जैन उसे ब्लैकमेल कर उसका शोषण कर रहा है.पहले तो इस शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को यकीन तक नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच करने के लिए जाल बिछाया. इस दौरान पंकज जैन का नाबालिग नौकरानी के पास फोन आया और उसे इंदौर रोड पर स्थित एक होटल में बुलाया गया. होटल में पंकज जैन ने बिना अपना नाम रजिस्टर किए रूम ले लिया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जैन को धारा 376 और पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से मौजूद पुलिस ने पंकज जैन को रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस ने इसी होटल में दबिश देकर पंकज जैन को रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी पंकज जैन का मोबाइल भी ज़ब्त कर लिया गया है. कश्यप ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ रेप के साथ-साथ पास्को एक्ट की कार्रवाई भी की गई है. आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया गया है. वहीँ इस घटना का खुलाशा होने से बिभाग में हड़कंप मच गया. पंकज जैन नाबालिग को भेजता था गंदे मैसेज,आरोपी सब इंस्पेक्टर के साथ होटल के दो कर्मचारी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

एसपी रजनीश कश्यप ने बताया कि आरोपी पंकज जैन 10 माह से कर रहा था शोषण. आरोपी ने उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया था. पीड़ित लड़की के पिता को कैंसर है और वह काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. उसकी दो छोटी बहनें भी हैं. पीड़ित लड़की अपने घर का भरण पोषण करने और पिता की दवाई के लिए घरेलू काम करती थी. वहीँ त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी सब इंस्पेक्टर पंकज जैन को निलंबित कर दिया है. आगे मामले की पुलिस जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *