प्रशिक्षण  सतत, अनवरत  चलने वाली  कार्यकर्ता विकास की एक प्रक्रिया है– इन्द्र शरण 

 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं के लिए जिले के प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के निर्देशानुसार सुचारु ढंग से संचालित है और सम्पन्न हुआ, वर्ग में कार्यकर्ता संगठन के कला कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बहरी, सिहावल, खड्डी, पोडी, कुसमी पटपरा और मडवास मंडल में वर्ग संपन्न हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला को जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने  ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया । प्रशिक्षण वर्ग सतत, अनवरत चलने वाली एक प्रक्रिया बताया।  भारतीय जनता पार्टी में सदैव समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते रहे हैं। इन वर्गों के माध्यम से भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति एवं व्यक्तित्व विकास के निर्माण के साथ नई ऊर्जा और उत्साह का सृजन करती है। अपना वक्तव्य रखते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के मूल मंत्र बताएं।

प्रशिक्षण वर्ग में सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सासंद श्री मती रीती पाठक  प्रशिक्षण के उद्देश्य की सफलता की कामना के साथ कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण में बताई गई एक-एक बातों पर अमल करें और समाज जीवन में उसका प्रकटीकरण करें। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास होता है।

प्रशिक्षण से गुणात्मक विकास होता है– शिवबहादुर 

सिहावल विधानसभा के प्रत्याशी रहे शिव बहादुर सिंह चंदेल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण से गुणात्मक विकास होता है ,जो सामाजिक नेतृत्व प्रदान करता है। नेतृत्व विकास के सर्वांगीण गुण कार्यकर्ताओं को विकसित करना चाहिए।

इन्होंने दिया प्रशिक्षण–

मंडल अध्यक्ष पुनीत पांडे, राजेश्वर पटेल, प्रदीप शुक्ला, श्रीमती अनीता सिंह, रामानुज पनाड़िया, सुख नंदन पटेल, कृष्ण लाल पयासी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के के तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान,मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, रामप्रसाद बैस, जिला मंत्री रवि चंद्र सिंह परिहार, , चंद्रशेखर शुक्ला,कन्हैयालाल शुक्ला, समर बहादुर सिंह, संतोष पाठक, उमाकांत शुक्ला,उमाकांत शुक्ला, रवि केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ यू के श्रीवास्तव,जिला महा मंत्री डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी, रामनरेश मिश्रा, अखिलेश पांडे, बब्बू सिंह, वेचन सिंह, हीरा सिंह, छोटे लाल सिंह, रंगदेव सिंह, रामबाई सिंह, संत कुमार बैश, जनार्दन यादव, रामगरीब कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, बद्री सिंह, दशरथ साहू सहित ने प्रशिक्षण वर्ग में अध्यक्षता और मार्गदर्शन दियें । वर्ग में 10000 से अधिक अलग-अलग मंडल में प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

सुरेन्द्र मणि दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *