एक करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई

जबलपुर – जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा नगर निगम के साथ माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत आज आधारताल में लगभग एक करोड़ रुपये अनुमानित मूल्य की एक एकड़ शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है ।

तहसीलदार आधारताल प्रदीप मिश्रा के अनुसार मौजा आधारताल स्थित खसरा नम्बर 81/1, 81/2 एवं 87 की 3.95 हेक्टेयर भूमि में से इस एक एकड़ भूमि पर माफिया डीएम मंसूरी द्वारा टीन शेड लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था ।

श्री मिश्रा ने बताया कि आज दोपहर की गई कार्यवाही में जेसीबी मशीनों की मदद से टीन शेड को धराशायी कर दिया गया और भूमि को वापस शासकीय कब्जे में ले लिया गया है । कार्यवाही के दौरान मौके पर आधारताल थाने का पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला भी मौजूद था ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *