क्या UP पुलिस के अधिकारी ने प्रेमी-प्रेमिका को मारी गोली?, जानें सच्चाई

नई दिल्ली l सोशल मीडिया में बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी पर अपनी सरकारी पिस्टल से एक युवक और उसकी प्रेमिका के सीने में गोली मारते हुए दिख रहे हैं. हालांकि फैक्ट चेक में यह दावा झूठा निकला. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक ट्वीट में सोशल मीडिया यूजर्स के दावों को झूठा साबित कर दिया है.

उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधी दस्ते के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस वीडियो भ्रम और सवाल पैदा हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि फैक्ट चेक के बाद पता चला है कि यह वीडियो हरियाणा के करनाल में एक कैफे के बाहर शूट की गई एक वेब सीरीज का है. करनाल स्थित “फ्रेंड्स कैफे” के मैनेजर ने भी इसकी पुष्टि की है.

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक युवक और पुलिस अधिकारी के बीच बहस होती है और इसके बाद वह उसे धक्का देकर गिरा देता है. इसके बाद चंद सेकंड के भीतर अपनी पिस्टल निकालकर उस आदमी के सीने में मार देता है. इसके बाद वहींं उस लड़के की दोस्त रोने लगती है और उसके बगल में बैठ जाती है. इसके बाद पुलिस अधिकारी उसे भी गोली मार देता है. वहीं दोनों की मौत हो जाती है.

इस वीडियो को सहारा लेकर कुछ लोगों ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रोल करने की कोशिश की. हालांकि फैक्ट चेक में उनके दावों की हवा निकल गई. इसके बाद कुछ यूजर ने तो ऐसे वेब सीरीज को बैन करने की मांग की है, जिससे पुलिस की छवि खराब होती है.


साभार : न्यूज़18हिंदी.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *