‘दोस्ताना 2’ के लिए करण जौहर ने बॉलीवुड के खिलाड़ी से मिलाया हाथ, लेंगे कार्तिक आयर्न की जगह

मुंबई l निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2′ बनने से पहले ही सुर्खियों में हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के रिप्लेस होने के बाद काफी चर्चा में थी. अब यह फिल्म एक बार फिर अपने स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में है. खबरों की मानें तो करण जौहर ने इसके लिए अक्षय कुमार पर भरोसा जताया है. अक्षय कुमार और करण जौहर अच्छे दोस्त भी हैं.

Dostana 2

मीडिया की खबरों की माने तो बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार से इस फिल्म की कास्ट को ज्वॉइन करने की रिक्वेस्ट की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक करण जौहर ने अक्षय कुमार से ‘दोस्ताना 2’ के लिए रिक्वेस्ट की है. माना जा रहा है कि कार्तिक के फिल्म से निकलने के बाद करण जौहर संकट में हैं, क्योंकि फिल्म की शूटिंग पर पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है. अक्षय कुमार को ध्यान में रखते हुए करण स्क्रिप्ट में भी बदलाव करने के लिए भी तैयार हैं. स्टोरी पहले कार्तिक को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. हालांकि इस खबर पर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. हांलाकि इस खबर से सिनेमा के जानकार काफी हैरान हैं.

हांलाकि अक्षय कुमार इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं. ‘रामसेतु’ के अलावा जल्द ही साइंस फिक्शन ‘मिशन लॉयन’ शुरू करने वाले हैं. बता दें कि अक्षय कुमार पहले भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं फिल्म ‘गुड न्यूज’ कर चुके हैं. ये फिल्म काफी हिट रही थी. ‘दोस्ताना 2’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. ये 2008 की हिट फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है. इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे. जबकि ‘दोस्ताना 2’ में जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं. फिलहाल की स्क्रिप्ट के मुताबिक, जाह्नवी और लक्ष्य भाई-बहन के रोल में होंगे. अब लीड हीरो कौन होगा ये भी जल्द ही साफ हो जाएगा.


साभार : न्यूज़18हिंदी.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *