उत्तराखंड : सरकारी ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, सामान पूरी तरह जलकर हुआ राख

हल्द्वानी l बीएसएनल ऑफिस परिसर में भीषण आग लग गयी. बताया जा रह है कि परिसर में ही कूड़ा पडा हुआ था, जिसपर अचानक ही आग लग गयी. कूड़े के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिए था. आग लगने से बीएसएनएल कर्मचारियों में हडकंप मच गया.

पास ही पार्किंग में कर्मचारियों की कई गाड़ियां खड़ी थी. परिसर में रखी टेलीफोन की तारें और वेस्ट मटेरियल पूरी तरह जलकर राख हो गया. बीएसएनएल के एसडीओ ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू।


खबर इनपुट एजेंसी से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *