कई दिनों से पति कर रहा था अश्लील काम, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून l राजधानी देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर और जानकर हर कोई हैरान है। मामले रायपुर थाना क्षेत्र का है। रायपुर निवासी महिला ने पति पर अश्लील मैसेज भेजने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को तहरीर दी कि तहरीर में महिला ने शिकायत की है कि आपसी मतभेद के कारण उनका केस कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति कई दिनों से उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है।

उसने आरोप लगाया कि पति की इन हरकतों के कारण वो अपना मोबाइल अधिकांश समय बंद ही रखती है। उसका कहना है कि उसने अपना मोबाइल खोला तो उसके पति का आपत्तिजनक मैसेज आया हुआ था। महिला का अरोप है कि पति उसे लगातार परेशान कर रहा है। घर में घूसने का भी कई बार प्रयास कर चुका है। कई बार उसे धमकी दे चुका है। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *