आजावीन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद का निधन, अस्पताल में थे भर्ती

नई दिल्ली l कोरोना का कहर देश भर में जारी है। वहीं अब कोरोना जेलों में भी प्रवेश कर लिया है। जी हां बता दें कि बिहार के बाहुबली और हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजावीन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोविड-19 के चलते शनिवार को निधन हो गया। पिछले दिनों वह जेल में ही कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए थे। दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पाताल में इलाज चल रहा था। पिछली रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

बता दें कि RJD के पूर्व नेता शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2018 में बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ जेल लाया गया था।


खबर इनपुट एजेंसी से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *