उत्तराखंड : नहीं रही BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष, कोरोना की वजह से हुआ निधन

उधमसिंह नगर l उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। तेजी से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। आमजन से लेकर बड़े-बड़े नेता भी इस वायरस से बच नहीं पाए हैं। कोरोना की यह दूसरी लहर पहली वाली से भी अधिक घातक है क्योंकि इसमें ना केवल लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं बल्कि मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की तेजी से मृत्यु हो रही है। ऐसी ही एक बुरी खबर आ रही है यूएसनगर से। इस संक्रमण ने अब उत्तराखंड की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दीदी के नाम से मशहूर राजकुमारी गिरी को भी छीन लिया है। दीदी के नाम से पुकारे जाने वालीं और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। जी हां, आज सुबह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इसके बाद से ही भाजपा में शोक की लहर छा गई है और तमाम भाजपा नेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी उर्फ दीदी की भी इस संक्रमण ने जान ले ली है।

उनका आज सुबह निधन हुआ और उन्होंने रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके परिवार समेत पूरे भाजपा में शोक की लहर छा गई है और सभी भाजपा नेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी कुछ दिनों से कोरोना से जूझ रही थीं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही उनका इलाज रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। संक्रमित पाए जाने के बाद से ही उनकी हालत अस्थिर बताई जा रही थी। तबसे ही वे अस्पताल में भर्ती थीं और डॉक्टरों की निगरानी में थीं। बीती देर रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद से ही भाजपा के तमाम नेता सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजकुमारी गिरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *