कुलदीप यादव ने कर ली सगाई, जानिए कौन है ये स्पेशल लड़की?

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव भले ही आईपीएल 2025 में कुछ खास कमाल ना कर पाए हों लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी ने सगाई कर ली है. कुलदीप यादव ने वंशिका नाम की लड़की से सगाई की है जो कि उनकी बचपन की दोस्त है. आइए आपको बताते हैं कि कुलदीप यादव की सगाई कहां हुई और वंशिका आखिर करती क्या हैं?

कुलदीप यादव ने की अपने बचपन के दोस्त के साथ सगाई

कुलदीप यादव ने वंशिका के साथ लखनऊ में सगाई की. वंशिका इस वक्त LIC में काम कर रही हैं. वंशिका, कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं. वंशिका कानपुर की रहने वाली है. कुलदीप यादव की सगाई में रिंकू सिंह समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी शिरकत की.

कुलदीप यादव की बात की जाए तो उनका जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें में 14 दिसंबर 1994 को हुआ था. बेहतरीन स्पिनर ने टीम इंडिया की ओर से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इंडिया टीम को अब इंग्लैंड का दौरा करना है. इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और कुलदीप यादव को भी इंडिया टीम में जगह मिली है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में कुलदीप यादव बेहतरीन गेंदबाजी करने को देखेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे.

IPL 2025 में कुलदीप का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 14 लीग मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज की, तो 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा 1 मैच उनका ड्राॅ भी रहा. टीम ने सीजन को अंकतालिका में पांचवें स्थान पर खत्म किया. कुलदीप यादव के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 14 मैच में 24.06 की औसत और 7.07 की इकाॅनमी से कुल 15 विकेट अपने नाम किए.

कुलदीप यादव ने भारत के लिए अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 56 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे जबकि उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी जल्द ही प्रैक्टिस शुरू करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *