उत्तराखंड : नाबालिग से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार हुआ कांग्रेसी नेता

देहरादून l नाबालिग से गैंगरेप के एक पुराने मामले में क्लेमनटाउन पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूथ कांग्रेस का महासचिव सोनू हसन बताया जा रहा है। देहरादून पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। क्लेमनटाउन थाने के एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि 24 अप्रैल को नाबालिग से गैंगरेप मामले में पॉक्सो ऐक्ट में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। तीसरे अभियुक्त सोनू हसन पुत्र बाबू खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में दो अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। दोनों ही जेल में हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *