पत्नी को कुल्हाड़ी से काट पति ने खुद लगा ली फांसी, बेसहारा 5 मासूम

मिर्जापुर l यूपी के मिर्जापुर जिले में सोमवार की रात मामूली विवाद के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद खुद को फांसी लगा ली। सूचना पर पहूंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जाता है कि मृतक दंपती के 5 मासूम बच्चे है जो अब बेसहारा हो गए है ।

मामूली विवाद में कर दी पत्नी की निर्मम हत्या
पुलिस के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के नीमढीड गांव निवासी अर्जुन कोल 35 वर्ष और उसकी पत्नी शीला 32 वर्ष के बीच सोमवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो आक्रोशित अर्जुन ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी से पत्नी शीला पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

पति भी झूल गया फांसी पर, हुई मौत
घटना के बाद अर्जुन खुद घर से बाहर चला गया। सुबह उसका शव पेड़ से लटकते मिला। पूरे घटनाक्रम की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहूंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है दोनों के 5 मासूम बच्चे हैं जिनमे 3 लड़कियां और 2 बेटे हैं जो अब बेसहारा हो गए है। अचानक घटी घटना से गांव में कोहराम मच गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *