कार्यभार संभालते ही सीएम धामी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यभार संभालते ही जनता को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

वहीं मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए मौके पर ही अधिकारियो को निर्देश दिए। साथ ही दीर्घावधि के कार्यों में उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *