उत्तरकाशी : पालिकाध्यक्ष ने कराई डॉक्टर व अधिकारी के बीच सुलह, इस वजह से हुआ था विवाद

उत्तरकाशी l नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने उत्तरकाशी में अधिकारी व डॉक्टर के बीच हुए विवाद को संज्ञान में लिया हैं। गर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल को इस घटना की जानकारी देते हुए डॉ सूबेग सिंह ने बताया कि मुझे अधिकारी संजय सिंग की इस बात से आश्चर्य है कि ओपीडी में 24 घंटे सेवा देने के बाद भी संजय सिंह ने पीठ थपथपाने के बजाय खरी खोटी सुना दी। वही पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने संजय सिंह से दूरभाष द्वारा सम्पर्क साधते हुए घटना की जानकारी ली। जिसके बाद संजय सिंह ने अपनी गलती मानते हुए डॉ सूबेग सिंह से माफी मांगी।

डॉ सुवेग सिंह - PD संजय कुमार
डॉ सुवेग सिंह – PD संजय कुमार

संजय सिंह ने बताया कि इस घटना से मुझे एक नई सीख मिली। डॉ सुबेग सिंह सज्जन व्यक्ति और योग्य डॉक्टर हैं। मुझे दुःख है की गलतफहमी से यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई। मैं उनका एक साथी एवं चिकिसक के रूप में सम्मान करता हूँ। जिसके बाद पालिका अध्य्क्ष ने निजी रूप से डॉ सूबेग सिंह व अधिकारी संजय सिंह की बीच सुलह करवा दी है l  नगर पालिकाध्यक्ष ने डॉक्टर सूबेग सिंह से पुनः ओपीडी में सेवा देने का निवेदन किया।

यह भी पढ़े – उत्तरकाशी : वरिष्ठ चिकित्सक से PD अधिकारी ने की अभद्रता, डॉ ने दिया इस्तीफा

नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उत्तरकाशी में एक ही अस्पताल है जिस पर उत्तरकाशी जनपद की सभी लोग स्वास्थ्य संबंधी निर्भर रहते हैं। पालिका अध्यक्ष के रूप में मेरी नदी जिम्मेदारी है कि नगर में किसी भी प्रकार से कोई अव्यवस्था ना उत्पन्न हो जिसके लिए उन्होंने इस मामले को प्राथमिकता दी। जिला अस्पताल में डॉ सूबेग सिंह काबिल चिकित्सक के लिए जाने जाते है। उन्होंने कोविड काल में फ्रंट वारियर के रूप में सेवा देकर जनपद को कोरोना महामारी से सुरक्षित किया है। सैकड़ों लोगों की जान उनकी सेवा देने से बचाई जासकी है। वही अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के चलते तनाव की स्थिति के चलते ये सब हुआ। जिसके लिए संजय सिंह अपनी गलती को स्वीकार कर रहे है और डॉ सूबेग सिंह से माफी मांग चुके है। अब दोनों डॉक्टर अधिकारी के बीच किसी प्रकार का मतभेद बाकी नही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *