पिता की ऐसी हैवानियत, प्रेमिका के लिए दो बच्चों को 15वीं मंजिल से नीचे फेंका

नई दिल्ली l चीन में एक पिता की हैवानियत सामने आई है. उस पर अपने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. इस हत्याकांड ने चीनी इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है. शख्स ने अपनी प्रेमिका के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था. दरअसल, 2 नवंबर, 2020 को चोंगकिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक रिहायशी इलाके में 15वीं मंजिल से दो भाई-बहनों की एक जोड़ी को गिरते देखा गया. 15वीं मंजिल से गिरने के बाद दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

बच्चों को देखने के लिए पिता दौड़ते हुए बिल्डिंग से नीचे आया. लाश के पास पिता जोर-जोर से रोने लगा. लोगों को लगा कि बच्चे हादसे का शिकार हो गए और खेलते हुए गिर गए होंगे. हालांकि, अब पुलिस जांच में सामने आया कि यह दुर्घटना नहीं थी. दोनों बच्चे गलती से नहीं गिरे थे, बल्कि उन्हें नीचे फेंका गया था. पिता और उसकी प्रेमिका ने दो बच्चों को मारने के लिए 15 वीं मंजिल से फेंकने की साजिश रची थी. बच्चों के पिता का नाम झांग है.

हालांकि, पुलिस जांच में जो सामने आया है उसके मुताबिक हत्यारे पिता का मकसद और भी हैरान करने वाला है. उसने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए ऐसा किया. उसने प्रेमिका के साथ अपने ही बच्चों को मारने की साजिश रची ताकि वह उससे शादी कर सके. एक पुलिस जांच के बाद, झांग और उसकी प्रेमिका को जानबूझकर हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया. पुलिस जांच में पता चला कि झांग और चेन, ने 2017 में शादी की. बाद में उन्होंने 2018 और 2019 में एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया. अप्रैल 2019 में, झांग ने चेन से तलाक के लिए अर्जी दी. उसका दूसरी महिला से अफेयर था.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *