बेटी ने लगाया प्रेमी के नाम का सिंदूर, हैवान मां ने उठाया ये खौफनाक कदम

इटावा l उत्तर प्रदेश के इटावा  में खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी बेटी को मौत के घाट  उतार दिया. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने बताया कि इटावा के वैदपुरा इलाके के उमराई गांव में 28 अगस्त की शाम को एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया था और जांच के बाद मां को गिरफ्तार किया गया है.

बेटी ने मांग में भर ली थी प्रेमी के नाम का सिंदूर
न्यूज एजेंसी वार्ता के हवाले से लाइव हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी ही बेटी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने प्रेमी के नाम का सिंदूर लगा लिया था और परिजनों के विरोध के बाद भी मांग में सिंदूर भरती रही. इसके बाद लड़की से उसकी मां का विवाद हुआ और मां ने गला दबा दिया, जिससे बेटी की मौत हो गई थी.

मां ने खुद को बचाने के लिए रची ये साजिश
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां निर्मला ने अपना गुनाह छिपाने के लिए हत्या के बाद बेटी को फांसी पर लटकाने षडयंत्र रचा और उसके प्रेमी पर आरोप लगा दिया. लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के प्रेमी और उसके दो साथियो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया था.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान परिवार वाले बार-बार अपना बयान बदल रहे थे. इसके बाद गहन पूछताछ में यह बात साफ हुई है कि हत्या की किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही किया. इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

महिला ने कुबूल किया जुर्म
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के राजकुमार से प्रेम प्रंसग चल रहा था, जिसका सभी ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानी और मांग में सिंदूर भर रही थी. एक दिन गुस्से में महिला ने बेटी को धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने लड़की के बॉयफ्रेंड राजकुमार पर हत्या कर फांसी पर लटकाने को आरोप लगा दिया और केस भी दर्ज करा दिया.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *