उत्तराखंड : सगी बेटी से हर रोज दुष्कर्म करता था हैवान पिता, बच्ची की आपबीती सुन हर कोई स्तब्ध

हरिद्वार l हरिद्वार में कलयुगी पिता ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी अपनी बेटी संग लंबे वक्त से हैवानियत करता आ रहा था, ये मामला तब खुला, जब किशोरी के लापता होने के बाद उसे बरामद किया गया। पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। मामला कनखल क्षेत्र का है। यहां तीन दिन पहले एक सिक्योरिटी गार्ड की नाबालिग बेटी लापता हो गई थी। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। उसने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी को प्रेमनगर आश्रम घाट से ढूंढ निकाला। बाद में पुलिस ने थाने लाकर किशोरी से पूछताछ की। बच्ची बेहद डरी हुई थी। पहले तो वो खामोश रही, कुछ भी बोलने से कतराती रही।

बाद में उसने बताया कि माता-पिता के बीच मनमुटाव चल रहा है। इसलिए वो पिछले एक साल से अपनी मां के साथ बरेली में अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी महीने की 7 तारीख को पिता स्कूल में दाखिला कराने का बहाना बनाकर ननिहाल से उसे ले आया। आरोप है कि तभी से वह बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता की हैवानियत से परेशान होकर वो घर से बिना बताए चली गई थी। इस दौरान वो शहरभर में लावारिस घूमती रही। उसे घर जाने में डर लग रहा था। डरी हुई बच्ची ने एक रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। वो किसी तरह पिता के चंगुल से आजाद होना चाहती थी, इसलिए भाग गई थी । पुलिस ने कहा कि मेडिकल के बाद किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाद में उसे मां की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *